नवरत्न रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी Bharat Electronics Limited (BEL) ने जनवरी 30 को Bharat Electronics Q3 Results जारी कर दिए हैं। निवेशकों के लिए सबसे अच्छी बात यह है की इन परिणामों में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है। कंपनी ने विश्लेषकों के अनुमानों से कही गुना बेहतर प्रदर्शन किया और राजस्व और मुनाफे दोनों में जोरदार बढ़त दर्ज की है। आइए इन परिणामों का बारीकी से आँकलन करें।
Open Free Demat Account TodayAlso read this: Adani Ports Q3 Results: ₹2500 करोड़ के मुनाफे के बाद भी शेयर में 5% की गिरावट क्यूँ?
Bharat Electronics Q3 Results Overall
कुल मिलाकर Bharat Electronics Q3 Results का प्रदर्शन कैसा रहा वो हम यहाँ देख सकते हैं:
- कंपनी की संचालन से होने वाली आय (Revenue from Operations) सालाना आधार पर 37% बढ़कर ₹5,643 करोड़ हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में ₹4,120.10 करोड़ थी।
- कंपनी का EBITDA (ब्याज, कर, मूल्यहानस और अमोटाइज़ेशन से पहले की कमाई) भी प्रभावशाली रहा। इस तिमाही में EBITDA 57.5% बढ़कर ₹1,653 करोड़ पर पहुँच गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह ₹1,072 करोड़ था।
Bharat Electronics Q3 Results: Jump in Profits
Bharat Electronics Q3 Results ने इस तिमाही में मुनाफे में 47.33% की बढ़त दर्ज की।
- कंपनी का शुद्ध लाभ (PAT) ₹1,316.06 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹893.30 करोड़ था।
- कंपनी का कर पूर्व लाभ (PBT) ₹1,754.15 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 49.64%की वृद्धि है। पिछले साल की समान अवधि में यह ₹1,172.26 करोड़ था।
- EBITDA मार्जिन भी सुधरकर 28.7% हो गया, जो सालाना आधार पर 330 बेसिस पॉइंट (bps) की बढ़त है।
BEL 9 Months Overall Performance
BEL ने 9MFY25 (अप्रैल-दिसंबर 2024) के दौरान भी शानदार प्रदर्शन किया है।
- इस अवधि में कंपनी की कुल आय ₹14,173.68 करोड़ रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह ₹11,484.92 करोड़ थी।
- PBT ₹4,242.37 करोड़ पहुँच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में ₹2,948.94 करोड़ था।
- PAT (शुद्ध लाभ) ₹3,183.47 करोड़ रहा, जबकि पिछले वर्ष यह ₹2,236.48 करोड़ था।
Strong Order Book, Future Possibilities
BEL के पास मजबूत ऑर्डर बुक है, जो आने वाले वर्षों में कंपनी की स्थिरता और बढ़त को दर्शाती है। 1 जनवरी 2025 तक, कंपनी की ऑर्डर बुक ₹71,100 करोड़ थी, जो इसके भविष्य के विकास को सुनिश्चित करती है।
Bharat Electronics Share Price
BEL के शानदार नतीजों का असर इसके शेयरों पर भी पड़ा। तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद शेयरों में 4% की बढ़ोत्तरी देखि गई और यह ₹278 प्रति शेयर के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
BEL के शेयरों ने पिछले 2 वर्षों में 300% की बढ़ोत्तरी दर्ज की है, और पिछले 5 वर्षों में 730% तक चढ़ चुका है।
Tip for Investors
BEL के लगातार बेहतर होते प्रदर्शन को देखते हुए, विश्लेषकों को उम्मीद है की यह शेयर लंबे समय में बेहतर रिटर्न दे सकता है। हालांकि, निवेशकों को किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञों की राय लेनी चाहिए।
Also read this: Tata Motors Share Price: निवेशकों को बड़ा झटका! 9% गिरावट पर क्या कहा एक्सपर्ट्स ने? बड़ा एलर्ट!!
Conclusion
Bharat Electronics Limited (BEL) ने इस तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। बढ़ते राजस्व, मजबूत मुनाफा, और ऊंची ऑर्डर बुक इसे भविष्य के लिए एक आकर्षक स्टॉक बनाते हैं। अगर कंपनी इसी गति से बढ़ती रही, तो आने वाले वर्षों में इसके निवेशकों को जबरदस्त फायदा हो सकता है।
Disclaimer
इस पोस्ट से हमारा उद्देश्य केवल आपको Bharat Electronics Q3 Results से जुड़ी हुई जानकारी देना है। क्यूंकी हम कोई सेबि अप्रूव्ड पंजीकृत साइट नहीं हैं इसीलिए हमारी सलाह के बाद, आपका अपने निवेश की सारी जानकारी को समझना बहुत जरूरी है, केवल उसी के बाद निवेश करें क्यूंकी अपने निवेश के ज़िम्मेदार आप पूरी तरह से खुद होंगे।