Budget 2025 in Hindi: विनिर्माण, नवाचार और बुनियादी ढांचे में नए युग की शुरुआत!

WhatsApp Group

Join Now

Telegram Channel

Join Now

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण केन्द्रीय बजट प्रस्तुत किया और Budget 2025 in hindi दी हैं। यह उनका लगातार आठवा बजट है जिससे वह पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के 10 बजट प्रस्तुतियों के रिकार्ड के करीब पहुँच रही हैं। यह बजट ऐसे समय में आया है जब वैश्विक आर्थिक अस्थिरता बढ़ रही है और भारत की विकास दर चार वर्षों में सबसे निचले स्तर पर पहुँच गई हैं। इसके अलावा, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर नए टैरिफ लगाने की धमकी भी आर्थिक चुनौतियों को और बढ़ा रही है। आइए देखें की विनिर्माण, नवाचार और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 2025 में कौनसे स्टेप्स लिए हैं।

Open Free Demat Account Today

Also read this: Best AI Penny Stocks In India for 2025

Budget 2025 in hindi: ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय विकास पर प्रमुख घोषणाएं

वित्त मंत्री ने Budget 2025 में विभिन्न क्षेत्रों को मजबूती देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं:

परमाणु ऊर्जा मिशन: भारत के ऊर्जा रूपांतरण में सहायता के लिए 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों के अनुसंधान और विकास के लिए ₹20,000 करोड़ का बजट आवंटित किया है गया।

राज्यों को अतिरिक्त उधारी की अनुमति: सुधारों को लागू करने पर राज्यों को उनकी सकल राज्य घरेलू उत्पादन (GSDP) का 0.5% अतिरिक्त उधार लेने की अनुमति दी जाएगी।

जहाज निर्माण को प्रोत्साहन: भारत में जहाज निर्माण वित्तीय सहायता नीति में संशोधन किया जाएगा, जिससे इस उद्योग को नई गति मिलेगी।

नौवहन क्षेत्र को समर्थन: ₹25,000 करोड़ की समुद्री विकास निधि बनाई जाएगी ताकि इस क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा सके।

परिवहन कनेक्टिविटी: संशोधित उड़ान योजना (UDAN) के तहत पूरे भारत में 120 नए गंतव्य जोड़े जाएंगे।

बिहार में नए हवाई अड्डे: राज्य में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों के विकास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

जल-संसाधन परियोजनाएं: बिहार की पश्चिम कोसी नहर परियोजना को भी वित्तीय सहायता दी जाएगी।

Budget 2025 in hindi: शिक्षा स्वास्थ्य सामाजिक कल्याण और बुनियादी ढांचे के लिए प्रमुख योजनाएं

सरकार ने Budget 2025 में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कई बड़ी घोषणाएं की हैं, जिससे इन क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी:

स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी: सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ब्रोडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी।

नए कौशल केंद्र: पाँच राष्ट्र उत्कृष्टता केंद्र (National Centres of Excellence for skilling) स्थापित किए जाएंगे ताकि व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा मिले।

IIT को अतिरिक्त इंफ्रास्ट्रक्चर: 2014 के बाद स्थापित कीये गए पाँच नए IIT स्थानों को अतिरिक्त बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी।

आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के लिए निवेश: ₹500 करोड़ की लागत से तीन AI उत्कृष्टया केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

कैंसर देखभाल केंद्र: अगले तीन वर्षों में प्रत्येक जिले में डे-केयर कैंसर केंद्र बनाए जाएंगे। 2025-26 में 200 नए केंद्र स्थापित कीये जाएंगे।

मेडिकल कॉलेजों में सीटे: अगले वित्तीय वर्ष में 10,000 नई मेडिकल सीटें जोड़ी जाएंगी।

गिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना: ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से गिग-वर्कर्स को बीमा और अन्य लाभ प्रदान कीये जाएंगे।

राज्यों को बुनियादी ढांचे के लिए ऋण: ₹1.5 लाख करोड़ की 50-वर्षीय ब्याज-मुक्त ऋण योजना के तहत राज्यों को पूंजीगत व्यय (Capex) के लिए ऋण दिया जाएगा।

शहरी विकास को बढ़ावा: ₹1 लाख करोड़ की शहरी चुनौती निधि (Urban Challenge Fund) स्थापित कीये जाएगी।

जल जीवन मिशन: राज्यों के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षर कीये जाएंगे ताकि जल आपूर्ति अवसंरचना को और मजबूत किया जा सके।

Budget 2025 in hindi: वैश्विक आर्थिक स्थिति और भारत की भूमिका

वित्त मंत्री ने इस बजट में वैश्विक भू-राजनीतिक चुनौतियों का भी उल्लेख किया और कहा की भारत ने पिछले 10 वर्षों में एक मजबूत आर्थिक मॉडल प्रस्तुत किया है, जिससे वैश्विक निवेशकों का ध्यान आकर्षित हुआ है।

Budget 2025 के प्रमुख फोकस क्षेत्र

इस वर्ष Budget 10 प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • MSME और निर्यात को समर्थन
  • कृषि क्षेत्र में सुधार और ग्रामीण समृद्धि
  • निर्माण क्षेत्र और वित्तीय समावेशन
  • गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर विशेष ध्यान
  • उद्योग-विशेष विकास योजनाएं
  • शहरी और ऊर्जा क्षेत्र के सुधार

Budget 2025 in hindi: कृषि क्षेत्र में सुधार और योजनाएं

सरकार ने Budget 2025 में कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने और किसानों को सहायता देने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की:

100 जिलों को लक्षित करने आली कृषि योजना: धन-धान्य कृषि योजना के तहत कम उत्पादकता वाले 100 जिलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कपास (रूई) उत्पादन को बढ़ावा: अगले पाँच वर्षों के लिए एक मिशन शुरू किया जाएगा, जिससे कपास उत्पादन में वृद्धि होगी।

मत्स्य (मछली) पालन क्षेत्र में सुधार: भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) में टिकाऊ मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए एक नीति लागू की जाएगी।

किसानों के लिए ऋण सीमा बढ़ी: नए किसान योजना के तहत ऋण सीमा ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख की गई।

Budget 2025 in hindi: MSME और उद्योग क्षेत्र को बढ़ावा

सरकार ने Budget 2025 में सूक्ष्म, लघु और मध्यम ऊधमों (MSME) को समर्थन देने के लिए कई घोषणाएं की हैं:

इंडिया पोस्ट का रूपांतरण: इसे एक बड़ी सार्वजनिक लॉजिसटिक्स संस्था में बदला जाएगा।

MSME को बढ़ावा: ₹5.7 करोड़ MSME के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

क्रेडिट गारंटी कवर: स्टार्टअप के लिए क्रेडिट गारंटी कवर ₹10 करोड़ से बढ़ाकर ₹20 करोड़ किया जाएगा।

सूक्ष्म MSME के लिए क्रेडिट कार्ड: ₹5 लाख की सीमा वाले विशेष क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

स्टार्टअप के लिए फंड: ₹10,000 करोड़ का नया फंड स्टार्टअप के लिए बनाया जाएगा।

जूता और चमड़ा उद्योग को समर्थन: इस उद्योग को ₹4 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित करने और 22 लाख लोगों के लिए रोजगार सृजित करने के उदेश्य से नई योजना लागू की जाएगी।

खिलौना उद्योग को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की योजना: भारत को खिलौना विनिर्माण के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए विशेष योजना लाई जाएगी।

Budget 2025 in hindi: मेक-इन इंडिया

सरकार ने Budget 2025 में मेक-इन इंडिया को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की:

राष्ट्रिय निर्माण मिशन (National Manufacturing Mission) की स्थापना होगी।

असम में यूरिया संयंत्र: 1.27 लाख टन क्षमता का नया यूरिया संयंत्र स्थापित किया जाएगा।

सौर ऊर्जा और ग्रिड बैटरी का विकास: सोलर पीवी सेल, एलेक्ट्रॉलऐजर और ग्रिड बैटरी के लिए एक नया इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा।

अटल टिंकरिंग लैब्स: 50,000 अटक टिंकरींग लैब्स स्थापित की जाएंगी

स्कूलों और अस्पतालों में ब्रोडबैंड: सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जाएगी।

कौशल विकास केंद्र: पाँच राष्ट्रिय कौशल उत्कृष्टया केंद्र (National Centers of Excellence for Skilling) स्थापित किए जाएंगे।

Also read this: Top 10 Stocks for Beginners 2025: आने वाले 1 साल में ये स्टॉक्स मचाएंगे धूम!

Conclusion:

तो इस तरह हमने आपको Budget 2025 की विनिर्माण, नवाचार और बुनियादी ढांचे से जुड़ी सारी जानकारी दी, साथ ही मेक इन इंडिया आदि तरह की भी हर चीज हमने आपको इसमें बताई। एक से एक जानकारी यहाँ आपके सामने पेश करी ताकि आपके निवेश में किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना आए, आशा है की आपको ये लेख पसंद आए, अपनी राय हमें कमेन्ट बॉक्स में ज़रूर बताएं।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अदिति है। मैं एक कंटेंट राइटर हूं। मुझे फाइनेंस जगत से जुड़े विषयों पर ब्लॉग लिखना काफी पसंद है। मेरा उद्देश्य यह है कि सही जानकारी को हिंदी में जल्द से जल्द उपलब्ध कराना है।

Leave a Comment