Coal India Q3 Results: मुनाफे में गिरावट फिर भी निवेशकों के लिए खुशखबरी!

WhatsApp Group

Join Now

Telegram Channel

Join Now

भारत की प्रमुख सरकारी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम यानि Coal India Q3 Results जारी कर दिए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का शुद्ध लाभ 17% घटकर ₹8,491.22 करोड़ हो गया। यह पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में ₹10,291.71 करोड़ था। बिक्री और मुनाफे में इस गिरावट के बावजूद, कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए दूसरा अंतरिम डिविडेन्ड घोषित किया है, जो इसे निवेशकों के लिए आकर्षक बनाए रखने का प्रयास है।

Open Free Demat Account Today

Also read this:Stock Market Crash: सेंसेक्स में आई 800 अंकों की भारी गिरावट! निवेशकों का 10 लाख करोड़ डूबा

Income and Profits Details

Coal India Q3 Results में कंपनी ने कुल आय में भी कमी दर्ज की है। अक्टूबर-दिसंबर 2024 के दौरान कंपनी की आय ₹37,922.98 करोड़ रही, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में ₹38,357.23 करोड़ थी। कंपनी की बिक्री, जो मुख्य रूप से कोयले की खपत और कीमतों पर निर्भर करती है, घटकर ₹32,358.98 करोड़ रह गई, जबकि यह पिछले वर्ष की समान अवधि में ₹33,011.11 करोड़ थी।

Expenditure in Coal India Q3 Results

Coal India Q3 Results में कंपनी के कुल व्यय में बढ़ोत्तरी हुई, जो इस तिमाही में ₹26,201.55 करोड़ रहा। यह पिछले वर्ष के ₹25,132.87 करोड़ की तुलना में 4.3% अधिक है। इस बढ़े हुए व्यय का सीधा असर कंपनी के लाभ पर पड़ा, जो की बाज़ार की उम्मीदों से कम रहा।

Second Interim Dividend

कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए दूसरा अंतरिम डिविडेन्ड ₹5.60 प्रति शेयर के रूप में घोषित किया है। इसके लिए रेकॉर्ड तिथि 31 जनवरी 2025 तय की गई है। इस डिविडेन्ड का भुगतान 26 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। इससे पहले, कंपनी ने ₹15.75 प्रति शेयर का पहला अंतरिम डिविडेन्ड अक्टूबर 2024 में घोषित किया था। डिविडेन्ड का यह वितरण कंपनी की स्थिर वित्तीय स्थिति और शेयरधारकों को लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Dividends and EPS

कंपनी का प्रति शेयर आय (EPS) इस तिमाही में घटकर ₹13.80 रह गया, जो पिछले वर्ष ₹16.64 था। हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में यह सुधार दर्ज करते हुए ₹10.21 से बढ़कर ₹13.80 हो गया।

Quarterly Performance Comparison

हालांकि, शुद्ध लाभ में गिरावट देखी गई, लेकिन पिछली तिमाही की तुलना में कंपनी के प्रदर्शन में सुधार हुआ है। दूसरी तिमाही (Q2 FY25) में Coal India का शुद्ध लाभ ₹6,274.80 करोड़ था, जो इस तिमाही में 35% बढ़ा। इसी तरह, बिक्री भी पिछली तिमाही के ₹27,271.30 करोड़ से बढ़कर ₹32,358.98 करोड़ हो गई।

Key Figures of Coal India Q3 Results

शुद्ध लाभ: ₹8,491.22 करोड़ (पिछले वर्ष से 17% कम)

कुल आय: ₹37,922.98 करोड़ (पिछले वर्ष से कम)

बिक्री: ₹32,358.98 करोड़ (पिछले वर्ष की तुलना में 2% कम)

कुल व्यय: ₹26,201.55 करोड़ (पिछले वर्ष से 4.3% अधिक)

डिविडेन्ड: दूसरा अंतरिम डिविडेन्ड ₹5.60 प्रति शेयर

Also read this: Canara Bank Q3 Results: लाभ और NPA ने कमाल कर दिया लेकिन NII ने क्यूँ कर दिया निराश!

Conclusion

Coal India Q3 Results से यह स्पष्ट होता है की कंपनी को मुनाफे में गिरावट का सामना करना पड़ा है, जो बिक्री और बढ़ते व्यय के कारण हुआ। हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में प्रदर्शन में सुधार और दूसरा अंतरिम डिविडेन्ड घोषित करने से कंपनी ने अपनी वित्तीय स्थिरता का परिचय दिया है। यह डिविडेन्ड कंपनी की उन प्रयासों को दर्शाता है, जो वह अपने शेयरधारकों को लंबे समय तक जोड़े रखने और लाभ प्रदान करने के लिए कर रही है।

Disclaimer

इस पोस्ट से हमारा उद्देश्य केवल आपको Coal India Q3 Results से जुड़ी हुई जानकारी देना है। क्यूंकी हम कोई सेबि अप्रूव्ड पंजीकृत साइट नहीं हैं इसीलिए हमारी सलाह के बाद, आपका अपने निवेश की सारी जानकारी को समझना बहुत जरूरी है, केवल उसी के बाद निवेश करें क्यूंकी अपने निवेश के ज़िम्मेदार आप पूरी तरह से खुद होंगे।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अदिति है। मैं एक कंटेंट राइटर हूं। मुझे फाइनेंस जगत से जुड़े विषयों पर ब्लॉग लिखना काफी पसंद है। मेरा उद्देश्य यह है कि सही जानकारी को हिंदी में जल्द से जल्द उपलब्ध कराना है।

Leave a Comment