HDFC Asset Management Company के HDFC Q3 results आ चुके हैं। यह भारत की प्रमुख म्यूचुअल फंड कंपनियों में से एक है। यह HDFC म्यूचुअल फंड का प्रबंधन करती है और निवेश समाधान जैसे म्यूचुअल फंड, गोल्ड ETF और उच्च नेट वर्थ व्यक्तियों (HNIs) के लिए पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाएं प्रदान करती है। HDFC AMC ने दिसंबर 2024 को समाप्त तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया। आइए लेख से लें इसकी सारी जानकारी।
Open Free Demat Account TodayAlso read this: HCL Technologies Share Fall after Q3 results: 9 साल में पहली बार इतना गिरा शेयर! खरीदें या बेचें?
HDFC Q3 results
HDFC Asset Management Q3 results में कंपनी ने 31% की वार्षिक वृद्धि दर्ज करते हुए 641 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हासिल किया, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में 489.6 करोड़ रुपए था।
कंपनी के संचालन से होने वाला राजस्व 39% बढ़कर 935 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 671 करोड़ रुपए था।
कुल आय 1,027.1 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल की तुलना में 26% से अधिक है।
HDFC AMC ने अपने कोर असेट मैनेजमेंट (AM) बिजनेस से परिचालन लाभ में 51% की वृद्धि दर्ज की, जो 747.2 करोड़ रुपए रहा।
EBITDA मार्जिन 75.9% से बढ़कर 81.7% हो गया, जो कंपनी के प्रभावी लागत प्रबंधन को दर्शाता है। हालांकि, अन्य आय 93 करोड़ रुपए तक गिर गई, जबकि पिछले तिमाही में यह 143 करोड़ रुपए थी।
कंपनी के कुल खर्च में 7% की वार्षिक वृद्धि हुई, जो 187.1 करोड़ रुपए रहा। हालांकि, कर खर्च में 30% की महत्वपूर्ण गिरावट देखी गई, जो पिछले तिमाही के 281.8 करोड़ रुपए से घटकर 198.5 करोड़ रुपए रह गया।
HDFC Share Allotment and effects
HDFC AMC के बोर्ड ने कंपनी के योग्य कर्मचारियों के लिए स्टॉक विकल्प योजना 2020 (ESOS-2020) के तहत 7,500 शेयर आवंटित करने की मंजूरी दी है।
कंपनी के शेयरों ने Q3 परिणामों के बाद स्थिर प्रदर्शन किया और NSE पर शेयर 1.68% बढ़कर 3,899 रुपए पर बंद हुए।
HDFC AMC की प्रबंधन के तहत प्रीसंपत्तीयां (AUM) दिसंबर 2024 तक 7.76 लाख करोड़ रुपए थीं। यह मार्च 2024 के अंत में 7.55 लाख करोड़ रुपए की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।
Also read this: Adani Power Share Price: शेयर हुए बाउन्स बैक! दी 12% की भारी उछाल! जानिए वजह और भविष्य की संभावना
Conclusion:
HDFC Asset management Q3 results में कंपनी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से बाज़ार में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है। यह परिणाम कंपनी की मजबूत वित्तीय प्रबंधन रणनीतियों और बढ़ती असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) का प्रमाण है। अगर आप भी कंपनी में निवेश करना चाहते हैं तो इससे अच्छा मौका शायद ही आपको मिले। तो देर किस बात की जल्द से जल्द कंपनी में निवेश करें और अपने पोर्ट्फोलीओ को मजबूती दें।
Disclaimer:
इस पोस्ट के जरिए हमारा उद्देश्य केवल आपको HDFC Q3 results से जुड़ी हुई जानकारी देना है। क्यूंकी हम कोई सेबि अप्रूव्ड पंजीकृत साइट नहीं हैं इसीलिए हमारी सलाह के बाद, आपका अपने निवेश की सारी जानकारी को समझना बहुत जरूरी है, केवल उसी के बाद निवेश करें क्यूंकी अपने निवेश के ज़िम्मेदार आप पूरी तरह से खुद होंगे।