Hyundai Motor India ने वित्तीय वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही यानि Hyundai Motor India Q3 Results जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी ने ₹1,161 करोड़ का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के ₹1,425 करोड़ की तुलना में 19% कम है। यह गिरावट घरेलू बिक्री और निर्यात में कमी के कारण हुई है। कंपनी की कुल आय ₹16,892.45 करोड़ रही, जो की पिछले साल की समान अवधि के ₹17,243.56 करोड़ की तुलना में 2.03% कम है। परिचालन से हुई आय ₹16,648 करोड़ रही जो पिछले साल ₹16,875 करोड़ थी। आइए देखें इस भारी गिरावट का कंपनी पर क्या प्रभाव रहा है।
Open Free Demat Account TodayAlso read this: DeepSeek AI: क्यूँ सहनी पड़ रही है इस AI मॉडल को इतनी आलोचना? क्या ये है चीन की कोई नई साजिश?
EBITDA Margin Update
Hyundai Motor India Q3 Results में कंपनी का EBITDA (Earnings before Interest, Taxes, Depreciation, and Amortization) मार्जिन Q3FY25 में घटकर 11.27% रह गया, जो की Q3FY24 में 12.88% था। मार्जिन में यह गिरावट मुख्य रूप से मांग में कमी और भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण आई है।
Hyundai Motor India Q3 Results: Sales Performance
Hyundai Motor India Q3 Results में कंपनी ने कुल 1,86,408 यात्री वाहन बेचे, जिनमें से 1,46,022 वाहन घरेलू बाज़ार में बेचे गए। SUV सेगमेंट ने इस बिक्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कंपनी ने अपने CNG मॉडल्स की उच्चतम बाज़ार पैठ हासिल की, जो इस तिमाही में 15% रही, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 12% थी।
इसके अलावा, Hyundai ने ग्रामीण बाजारों में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया, जहां पैठ बढ़कर 21.2% हो गई, जो पिछले साल 19.7% थी। तिमाही में निर्यात 40,386 यूनिट्स का रहा।
Q2FY25 and IPO Performance
पिछली तिमाही (Q2FY25) में, कंपनी का शुद्ध लाभ ₹1,375 करोड़ था, जो की Q3FY25 की तुलना में 16% अधिक था। इसी तरह, परिचालन से आय Q2FY25 में ₹17,260 करोड़ थी, जो वर्तमान तिमाही से 3.5% अधिक थी।
Hyundai Motor India ने अक्टूबर 2024 में अपने IPO के जरिए ₹27,870 करोड़ जुटाए थे। हालांकि, शेयर बाज़ार में इसकी शुरुवात निराशाजनक रही। कंपनी का स्टॉक ₹1,960 के इशू प्राइस से 1.32% कम ₹1,934 पर लिस्ट हुआ था।
Hyundai’s Future Strategy
Hyundai Motor India Q3 Results में खराब प्रदर्शन के बाद कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेगमेंट में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। Hyundai ने भारत में EV इकोसिस्टम को विकसित करने की योजना बनाई है, जिसमें लोकलाइजेशन और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
हाल ही में लॉन्च किया गया Creta Electric, कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उत्पाद है। इसे EV बाज़ार में एक गेम-चेंजर माना जा रहा है। Hyundai का मानना है की यह मॉडल कंपनी को EV सेगमेंट में मजबूत स्थिति दिलाने में मदद करेगा।
Opinion of the Management
Hyundai Motor India के प्रबंधन निदेशक, Unsoo Kim ने कहा, वैश्विक बाज़ार की चुनौतियों के बावजूद, हमारी व्यावसायिक बुनियाद मजबूत है। हम अपने फंडामेंटल्स पर ध्यान केंद्रित करते हुए नए अवसरों की तलाश में हैं। हमारा लक्ष्य अपनी बिक्री और लाभप्रदता को और बढ़ाना है।
Also read this: Debt Free Penny Stocks to Invest In India in 2025 under 1 Rupees
Conclusion
Hyundai Motor India Q3 Results घरेलू और अंतरराष्ट्रिय बाजार में चुनौतियों को उजागर करते हैं। हालांकि, कंपनी ने CNG और EV सेगमेंट में मजबूत विकास दिखाया है। आने वाले समय में कंपनी की एलेक्टरीफिकेशन रणनीति और ग्रामीण बाज़ार में बढ़ती उपस्थिति इसे नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। कंपनी ने लंबी अवधि में अपने निवेशकों के लिए मूल्य निर्माण और विकास पर ध्यान केंद्रित करने का वादा किया है। Hyundai की यह प्रतिबद्धता इसे भविष्य में भारतीय EV बाज़ार के एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर सकती है।
Disclaimer
इस पोस्ट से हमारा उद्देश्य केवल आपको Hyundai Motor India Q3 Results से जुड़ी हुई जानकारी देना है। क्यूंकी हम कोई सेबि अप्रूव्ड पंजीकृत साइट नहीं हैं इसीलिए हमारी सलाह के बाद, आपका अपने निवेश की सारी जानकारी को समझना बहुत जरूरी है, केवल उसी के बाद निवेश करें क्यूंकी अपने निवेश के ज़िम्मेदार आप पूरी तरह से खुद होंगे।
1 thought on “Hyundai Motor India Q3 Results: मुनाफे में गिरावट लेकिन EV और CNG से उम्मीद है बरकरार!”