बाज़ार में Bloodbaath, लेकिन इन स्टॉक्स में भयंकर तेज़ी!

WhatsApp Group

Join Now

Telegram Channel

Join Now

आज का दिन भारतीय शेयर बाज़ार के लिए काफी कठिन साबित हुआ है। आज सेंसेक्स करीब 1,150 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 23,000 के स्तर के करीब आ गया। इस भारी गिरावट के पीछे कई कारण रहे हैं, जिनमें वैश्विक बाजारों में कमजोरी, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कुछ सेक्टरों में दबाव जैसी चीजें शामिल हैं। आज की गिरावट से जुड़ी हुई सबसे दिलचस्प चीज़ है बाज़ार के Top Looser Stocks और Top Gainer Stocks। आइए देखें ये कौन-कौन से हैं।

Open Free Demat Account Today

Also read this: शानदार रिजल्ट्स के बावजूद शेयर 7% टूटा! मौका या धोका?

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

आज के कारोबारी सत्र में लगभग सभी सेक्टर्स में गिरावट देखने को मिली है। जैसे BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3% से ज़्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इसी के साथ उपभोक्ता वस्तुएं, पूंजीगत सामान, IT, तेल एंव गैस, हेल्थकेयर, पावर, PSU, रियल्टी और टेलिकॉम जैसे सेक्टरों में भी 1-3% तक की गिरावट देखें को मिली है।

सबसे मुख्य बात ये है की आज निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 3.46% गिरा, जिसने इसे सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर भी बना दिया।

Top Looser Stocks

आज के ट्रेडिंग सेशन में Eicher Motors Ltd सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाला स्टॉक रहा, जो 6.59% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा Apollo Hospital, Shreeram Fainance, Bharat Electronics, HDFC Life और Poer Grid भी टॉप लूजर्स में शामिल रहे।

  • Eicher Motors Ltd ₹4,983.50 पर बंद हुआ, जो दिखाता है की इसमें ₹351.85 (-6.59%) की गिरावट हुई है।
  • Apollo Hospital 5.99% गिरकर ₹6,356 पर आ गया।
  • Tata Motors, HUL, और Kotak Mahindra Bank जैसे दिग्गज शेयरों में भी 2-3% तक की गिरावट दर्ज की गई।

Top Gainer Stocks

क्यूंकी हमे पता है की शेयर कभी एक जैसा प्रदर्शन नहीं करते, अगर कुछ स्टॉक्स में भारी गिरावट आई है तो कुछ में तेजी से उछाल भी देखी गई है। आइए देखें वो चुनिंदा स्टॉक्स जिन्होंने आज अच्छा प्रदर्शन किया है।

  • Adani Enterprise 1.21% की बढ़त के साथ ₹2,318.55 पर बंद हुआ
  • Aditya Birla Group के Grasim Industries ने भी 0.75% की बढ़त दर्ज की।

बाज़ार में गिरावट के पीछे के मुख्य कारण

आज के बाज़ार की गिरावट के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं, जैसे:

वैश्विक बाजारों में कमजोरी: अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन द्वारा स्टील और अन्य उत्पादों पर नए टैरिफ लगाए जाने की खबरें आई हैं, जिससे भारतीय बाज़ार पर दबाव बढ़ा है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाज़ार से बड़ी मात्रा में पैसे निकालें हैं, जिससे बिकवाली बढ़ी है।

स्मॉलकैप और मिडकैप स्टॉक्स में करेक्शन: हाल ही में तेजी के बाद अब स्मॉलकैप और मिडकैप स्टॉक्स में भारी गिरावट देखी जा रही है।

कमजोर तिमाही नतीजे: कुछ कंपनियों के Q3 नतीजे उम्मीद से कमजोर आए हैं, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है इसीलिए ऐसी कंपनियों में भारी गिरावट आई है।

निवेशकों के लिए सलाह

विशेषज्ञों का मानना है की बाज़ार में अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है, खासकर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में। उन्होंने सलाह दी है की निवेशकों को जल्दबाजी में खरीदारी करने से बचना चाहिए और बाज़ार में स्थिरता का इंतजार करना चाहिए। यदि आप लॉंग-टर्म निवेशक हैं, तो यह गिरावट आपके लिए अच्छे स्टॉक्स को सस्ते दाम पर खरीदने का मौका दे सकती हैं, लेकिन ध्यान रखें की नई खरीदारी से पहले रिसर्च करना बेहद जरूरी है।

Also read this: Hexaware Technologies IPO: मार्केट में होने जा रही है 8,750 करोड़ रुपए की भारी लिस्टिंग! तुरंत देखलो GMP!

निष्कर्ष

निवेशकों को घबराने या फिर परेशान होने से पहले यह समझना पड़ेगा की आज के बाज़ार की गिरावट ने निवेशकों को झटका तो दिया है, लेकिन यह बाज़ार की स्वाभाविक प्रक्रिया का हिस्सा है। जब तक वैश्विक अनिश्चितताऐं बनीं रहेंगी, तब तक बाज़ार में अस्थिरता बनी रह सकती है। निवेशकों को धैर्य रखना चाहिए और फंडामेंटली मजबूत स्टॉक्स पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही, स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में निवेश करते समय सतर्कता ज़रूर बरतें।

डिसक्लेमर

यह लेख केवल और केवल Share market Today से जुड़ी जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है, इसमें दी गई जानकारी के बाद निवेशकों के लिए जरूरी है की वे निवेश से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अदिति है। मैं एक कंटेंट राइटर हूं। मुझे फाइनेंस जगत से जुड़े विषयों पर ब्लॉग लिखना काफी पसंद है। मेरा उद्देश्य यह है कि सही जानकारी को हिंदी में जल्द से जल्द उपलब्ध कराना है।

Leave a Comment