सोमवार के बाज़ार में BSE 500 की इस सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है, क्यूँकी कंपनी ने हाल ही में 1300 करोड़ रुपए के ऑर्डर प्राप्त करने की घोषणा की है। इस खबर के बाद निवेशकों की निगाहें इस स्टॉक पर टिकी हुई हैं, क्यूँकी आसार हैं की इस कंपनी में किया गया निवेश निवेशकों को भारी मुनाफा दे सकता है।
Open Free Demat Account TodayAlso read this: Dividend Stock: सरकारी स्वामित्व की ये कंपनी दे रही है तगड़ा डिविडेन्ड!
जिस कंपनी की हम यहाँ पर बात कररहे हैं, वो है KEC International। शनिवार को कंपनी ने शेयर बाज़ार को जानकारी दी है की उसे ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और केबल सेगमेंट में विभिन्न परियोजनाओं के लिए कुल 1,267 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं। इनमें भारत में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से 800 KV HVDC और 765 KV ट्रांसमिशन लाइन के बड़े ऑर्डर शामिल हैं। इसके अलावा, अमेरिका के विभिन्न देशों से टावर, हार्डवेयर और पॉल्स की आपूर्ति के लिए भी महत्वपूर्ण ऑर्डर मिले हैं। केबल सेगमेंट में भी कंपनी को भारत और विदेशी बाजारों से विभिन्न प्रकार की केबल और कंडक्टर सप्लाई के ऑर्डर प्राप्त हुए हैं।
KEC International एक प्रमुख ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर EPC कंपनी है, जो पावर ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, सिविल कंस्ट्रक्शन, ट्रांसपोर्टेशन, ऑयल एण्ड पाइपलाइन जैसे कई क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी के 30 से अधिक देशों में प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं और इसकी उपस्थिति 110 से ज्यादा देशों में है।
पिछले कारोबारी सत्र में स्टॉक 5.9 फीसदी की बढ़त के साथ 672.4 रुपए पर बंद हुआ था, लेकिन यह अपने साल के न्यूनतम स्तर 648 रुपए के करीब बना हुआ है, जो इसी महीने की शुरुवात में देखा गया था। हालांकि, यह अपने साल के उच्चतम स्तर 1,312 रुपए से लगभग 50 प्रतिशत नीचे आ चुका है, जिसे पिछले साल 4 दिसंबर को दर्ज किया गया था। कंपनी द्वारा मिले इस बड़े ऑर्डर से निवेशकों को इसमें तेजी की उम्मीद हो सकती है लेकिन शेयर बाज़ार की अस्थिरता और अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह लेना आवश्यक होगा।