Swiggy Q3 Results: ₹799 करोड़ का शुद्ध घाटा, फिर भी 31% की शानदार ग्रोथ! अब निवेशकों को क्या करना चाहिए?

WhatsApp Group

Join Now

Telegram Channel

Join Now

भारत की अग्रणी फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy ने Swiggy Q3 Results के नतीजे जारी करदिए हैं, जिसमें कंपनी को ₹799 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में दर्ज किए गए ₹574 करोड़ के घाटे से 39% अधिक है। हालांकि, कंपनी के राजस्व में 31% की वृद्धि दर्ज की गई, जो ₹3,993 करोड़ पर पहुँच गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹3,049 करोड़ था।

Open Free Demat Account Today

Also read this: Ajax Engineering Limited IPO: दमदार रिटर्न का सुनहरा मौका! निवेश करें या नही? जानिए सारी डिटेल्स

Swiggy Q3 Results: घाटे में वृद्धि कैसे?

आइए देखें की Swiggy Q3 Results में कंपनी के घाटे की इतनी वृद्धि कैसे?

  • Swiggy की कुल लागत पिछले साल की तुलना में 32% बढ़कर ₹4,898 करोड़ हो गई है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में ₹3,700 करोड़ थी।
  • कंपनी की Q2FY25 की कुल लागत ₹4,309 करोड़ थी, जिससे स्पष्ट है की तिमाही-दर-तिमाही खर्चों में भी इजाफा हुआ है।
  • कंपनी की फूड डिलीवरी मार्जिन में काफी सुधार हुआ है, लेकिन Quick Commerce सेगमेंट (instamart और डार्क स्टोर्स का विस्तार) में बढ़ते निवेश और मार्केटिंग खर्चों के कारण घाटे में बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

Swiggy Instamart और नए इनोवेशन

  • Swiggy के फूड डिलीवरी व्यवसाय का ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू (GOV) 19.2% बढ़कर ₹7,436 करोड़ हो गया है। वहीं, Instamart सेगमेंट का GOV 88.1% बढ़कर ₹3,907 करोड़ पहुँच गया।
  • कंपनी ने Bolt नामक 10 मिनट में फूड डिलीवरी सेवा अक्टूबर 2024 में शुरू की थी, जिसका प्रभाव काफी सकारात्मक रहा।
  • वर्तमान में यह Swiggy के कुल फूड डिलीवरी का 9% योगदान दे रहा है।
  • इसके अलावा, कंपनी ने “Swiggy Scenes” (रेस्टोरेंट इवेंट बुकिंग प्लेटफॉर्म) और One BLCK (Swiggy One का प्रीमियम सब्स्क्रिप्शन) जैसे नए इनोवेशन भी पेश किए हैं।

Swiggy Q3 Results: CEO का बयान

Swiggy के प्रबंध निदेशक और समूह CEO श्रीहर्षा मजेटी ने कहा:

  • हमने त्योहारों के सीजन में उपभोक्ताओं के लिए विभाजित ऑफरिंगस विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया, जिससे अधिक खपत के अवसर खुल सके।
  • हमने Bolt और Snacc (10 मिनट की डिलीवरी सेवा) लॉन्च की और Quick Commerce में विस्तार किया।
  • हमने नई श्रेणियों को जोड़ा है और अब “Swiggy Scenes” और One BLCK जैसी सेवाओं के साथ और बेहतर ऑफरिंग देने की योजना बना रहे हैं।
  • उन्होंने आगे कहा की “हमने Q3 में सभी तीन प्रमुख व्यवसायों में साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की।
  • B2C ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू (GOV) 38% बढ़ी। फूड डिलीवरी के मार्जिन में विस्तार और नकदी प्रवाह में वृद्धि हुई, लेकिन Quick Commerce सेगमेंट के विस्तार और मार्केटिंग लागत की वजह से घाटे में भी इजाफा हुआ।

Swiggy Q3 Results में निवेशकों के लिए संकेत

Swiggy के ये परिणाम ऐसे समय पर आए हैं जब उसका प्रमुख प्रतिस्पर्धा Zomato भी वित्तीय चुनौतियों से झूंझ रहा है। Zomato Q3FY25 के परिणामों में 57% की गिरावट दर्ज की गई, और कंपनी को केवल ₹59 करोड़ का मुनाफा हुआ। तो निवेशकों को निवेश करते समय इन चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए की वो अपने निवेश को टभी करें यदि उन्हे दीर्घकालिक दृष्टिकों में वृद्धि और मजबूती दिखती है।

Also read this: ITC होटल्स का शेयर सेंसेक्स और BSE से बाहर, अब और ₹700 करोड़ की बिकवाली होगी?

Conclusion

Swiggy Q3 Results में कंपनी का प्रदर्शन दिखाता है की भले ही कंपनी के राजस्व में वृद्धि हो रही है, लेकिन बढ़ते खर्चों के कारण घाटे भी बढ़ रहे है। निवेशकों को यह देखना होगा की कंपनी Quick Commerce और फूड डिलीवरी में कैसे बेलेंस बनाती है और किस लाभप्रदता की ओर बढ़ती है।

Disclaimer

इस पोस्ट के जरिए हमारा उद्देश्य केवल आपको Swiggy Q3 Results से जुड़ी हुई जानकारी देना है। क्यूंकी हम कोई सेबि अप्रूव्ड पंजीकृत साइट नहीं हैं इसीलिए हमारी सलाह के बाद, आपका अपने निवेश की सारी जानकारी को समझना बहुत जरूरी है, केवल उसी के बाद निवेश करें क्यूंकी अपने निवेश के ज़िम्मेदार आप पूरी तरह से खुद होंगे।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अदिति है। मैं एक कंटेंट राइटर हूं। मुझे फाइनेंस जगत से जुड़े विषयों पर ब्लॉग लिखना काफी पसंद है। मेरा उद्देश्य यह है कि सही जानकारी को हिंदी में जल्द से जल्द उपलब्ध कराना है।

Leave a Comment