एक्सपर्ट ने बोला 2026 तक इंतजार करना पड़ेगा! समय से निवेश कर लो

WhatsApp Group

Join Now

Telegram Channel

Join Now

Natco Pharma के शेयरों में गुरुवार, 13 फरवरी 2025 को भारी गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल कंपनी के तिमाही परिणाम जारी होने के बाद, शेयरों में 19% तक की गिरावट देखी गई जिससे निवेशों को काफी बड़ा झटका लगा है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 37.75% गिरकर ₹132.4 करोड़ पर आ गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह ₹212.7 करोड़ था। आइए देखें की ऐसे में निवेशकों को कौनसी रणनीति चुन्नी चाहिए जिससे वो इस मौके का सबसे बेहतरीन फायदा उठा सकें।

Open Free Demat Account Today

Also read this: जिन्होंने पहले नहीं खरीदा वो रो रहे हैं, गलती से भी ये मौका मत गवाना!

मुनाफे और राजस्व में देखी गई कमी

Natco Pharma ने अपनी तिमाही रिपोर्ट में बताया की:

  • कंपनी का शुद्ध मुनाफा 37.75% गिरकर ₹132.4 करोड़ पर आ गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह ₹212.7 करोड़ था।
  • इसके साथ ही, राजस्व भी 37.4% घटकर ₹474.8 करोड़ रह गया, जो Q3 FY24 में ₹758.6 करोड़ था।
  • कंपनी के ऑपरेशनल प्रदर्शन में भी भारी गिरावट देखने को मिली है।
  • EBITDA (Earnings Before Interest, Tax, Depreciation, and Amortization) में 85.5% की गिरावट दर्ज की गई, जो की इस तिमाही में ₹38.8 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹268.1 करोड़ था।
  • EBITDA मार्जिन में भी गिरावट आई और यह 33% से घटकर 8.2% पर आ गया।

विदेशी कारोबार में गिरावट का मुख्य कारण

Natco Pharma के तिमाही नतीजों में सबसे अधिक असर एक्सपोर्ट फॉर्मूलेशन बिजनेस में गिरावट के कारण हुआ। कंपनी की निर्यात बिक्री लगभग आधी हो गई और ₹605.6 करोड़ से घटकर ₹285.8 करोड़ रह गई। विशेषज्ञों का मानना है की कंपनी के प्रमुख उत्पाद Revlimid की अनुपस्थिति इस गिरावट का एक बड़ा कारण रहा।

घरेलू फार्मा कारोबार में हल्की गिरावट दर्ज की गई। डोमेस्टिक्स फॉर्मूलेशन रेवेन्यू ₹96.1 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹99.4 करोड़ था। हालांकि, API (Active Pharmaceutical Ingredient) कारोबार में बढ़त दर्ज की गई और यह ₹46.3 करोड़ से बढ़कर ₹66.6 करोड़ हो गया।

शेयर बाज़ार में गिरावट का असर

Natco Pharma के कमजोर वित्तीय परिणामों के कारण इसके शेयरों में लगातार पाँचवे दिन गिरावट दर्ज की गई।

  • गुरुवार को शेयर बाज़ार खुलते ही स्टॉक 14% की गिरावट के साथ ₹1,039.10 पर खुला और दिन के दौरान ₹975.05 तक गिर गया, जो 20% की गिरावट थी।
  • BSE पर शेयर ₹986 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो 18.95% की गिरावट दर्शाता है।
  • पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 17% की गिरावट आई है और पिछले छह महीनों में यह 32% तक लुढ़क चुका है। हालांकि, पिछले एक वर्ष में कंपनी के स्टॉक्स ने 22% की बढ़त दर्ज की है।

कंपनी के नए उत्पाद लॉन्च

Natco Pharma ने हाल ही में अपनी भविष्य की रणनीति पर ध्यान केंद्रित किया है। कंपनी ने अगले पाँच वर्षों में नए उत्पादों के लॉन्च की योजना बनाई है, जिससे उसे FY26 और उससे आगे के लिए राजस्व और मुनाफे में सुधार की उम्मीद है।

Stoxbox के अनुसंधान विश्लेषक, प्रथमेश मसदेकर के अनुसार, “Natco Pharma” की कमाई में गिरावट मुख्य रूप से एक्सपोर्ट फॉर्मूलेशन कारोबार में गिरावट के कारण आई है। हालांकि, कंपनी अपनी वरटीकली-इंटीग्रेटेड स्ट्रक्चर और आरएंडडी-संचालित दृष्टिकोण से लाभान्वित होती है।”

उन्होंने आगे कहा की कंपनी ने कई नए उत्पाद लॉन्च की योजना बनाई है, जिससे राजस्व और लाभप्रदता में 2026 से महत्वपूर्ण सुधार आने की उम्मीद है।

निवेशकों के लिए संकेत

Natco Pharma ने FY25 के लिए ₹1.50 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेन्ड को घोषणा की है। रिकॉर्ड डेट 18 फरवरी 2025 तय की गई है और भुगतान 28 फरवरी 2025 से शुरू होगा। हालांकि, तिमाही परिणामों के बाद शेयरों में भारी गिरावट को देखते हुए निवेशकों के बीच चिंता बढ़ गई है।

विशेषज्ञों का मानना है की कंपनी को अपने निर्यात कारोबार को फिर से मजबूत करने की आवश्यकता है ताकि वह लंबी अवधि में मजबूत प्रदर्शन कर सके। निवेशकों के लिए यह समय सतर्कता बरतने का है। स्टॉक में गिरावट के बावजूद, कंपनी की लंबी अवधि की रणनीति मजबूत दिख रही है। अब यह देखना होगा की Natco Pharma अपनी भविष्य की योजनाओं को कितनी जल्दी और प्रभावी तरीके से लागू कर पाती है।

Also read this: Best High Return Stock: ऐसी जबरदस्त उड़ान भरी और 6 साल में ₹1 लाख रुपए के स्टॉक को बदल दिया ₹60 लाख में!

निष्कर्ष

Natco Pharma के Q3 नतीजे बाज़ार की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और इसका सीधा असर इसके शेयरों पर पड़ा। विदेशी बाजारों में बिक्री में भारी गिरावट और Revlimid की अनुपस्थिति ने कंपनी के मुनाफे को नुकसान पहुंचाया। हालांकि, कंपनी नई उत्पाद योजनाओं और आरएंडडी के माध्यम से भविष्य में सुधार की उम्मीद कर रही है।

डिसक्लेमर

इस पोस्ट के जरिए हमारा उद्देश्य केवल आपको सही जानकारी देना है। क्यूंकी हम कोई सेबि अप्रूव्ड पंजीकृत साइट नहीं हैं इसीलिए हमारी सलाह के बाद, सोच समझकर निवेश करें क्यूंकी अपने निवेश के ज़िम्मेदार आप पूरी तरह से खुद होंगे।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अदिति है। मैं एक कंटेंट राइटर हूं। मुझे फाइनेंस जगत से जुड़े विषयों पर ब्लॉग लिखना काफी पसंद है। मेरा उद्देश्य यह है कि सही जानकारी को हिंदी में जल्द से जल्द उपलब्ध कराना है।

Leave a Comment