इस कंपनी के शेयरों में हाल ही में भारी गिरावट देखने को मिली है। 4 फरवरी 2025 को इसका शेयर ₹494.55 के स्तर पर था, लेकिन उसके बाद से इसमें लगातार गिरावट जारी है और अब तक 9 सत्रों में यह 24.32% नीचे आ चुका है। अगर पिछले एक महीने की बात करें तो इस स्टॉक में 32.31% की गिरावट आ चुकी है, जबकि इस दौरान BSE सेंसेक्स में सिर्फ 1.02% और BSE स्मॉल कैप इंडेक्स में 13.92% की गिरावट दर्ज की गई है। यह दर्शाता है की यह स्टॉक बाज़ार के औसत से कहीं अधिक दबाव में रहा है, जिससे निवेशकों के मन में चिंता बढ़ रही है। आपको बता दें की ये स्टॉक और कोई नहीं बल्कि Laxmi Dental Limited है।
Open Free Demat Account TodayAlso read this: IPO में गिरावट नहीं ये मौका है! चूक गए तो लुट गए
कंपनी का शेयर प्रदर्शन
Laxmi Dental Limited का शेयर बाज़ार में अपनी मजबूत शुरुवात के बावजूद अब गिरावट का सामना का रहा है, जब इसका IPO लॉन्च हुआ था, तो यह ₹428 के इशू प्राइस पर आया था और इसकी लिस्टिंग 23.36% प्रीमियम के साथ ₹550.65 पर हुई थी। हालांकि, लिस्टिंग के कुछ हफ्तों के भीतर ही इसमें तेज गिरावट दर्ज की गई और अब यह अपने लिस्टिंग प्राइस से 29.1% नीचे कारोबार कर रहा है। इस गिरावट के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे की बाज़ार की समग्र कमजोरी निवेशकों द्वारा मुनाफा बुक करना, और कंपनी के भविष्य को लेकर कुछ अनिश्चितताऐं।
Laxmi Dental IPO का प्रदर्शन
साथ ही Laxmi Dental IPO की बात करें तो इसे निवेशकों से जबरदस्त प्रक्रिया मिली थी। यह इशू 13 जनवरी 2025 को खुला और 15 जनवरी 2025 को बंद हुआ था। कुछ मिलाकर इस आईपीओ को 114.42 गुना अधिक सब्स्क्रिप्शन प्राप्त हुआ था, जो बताता है की बाज़ार में इसकी मजबूत मांग थी। इस इशू के ताहत कंपनी ने ₹138 करोड़ के नए इकिटी शेयर जारी किए जबकि प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरधारकों ने 1,30,85,467 शेयरों की बिक्री की, जिससे कुल ₹560.06 करोड़ जुटाए गए। इस प्रकार, पूरे आईपीओ का कुल आकार ₹689.06 करोड़ रहा।
Laxmi Dental IPO का निवेश विवरण
इस आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग कंपनी ने कई उद्देश्यों के लिए करने की योजना बनाई थी। इसमें ₹22.98 करोड़ का उपयोग कुछ मौजूदा ऋणों के पुनर्भुगतान के लिए किया जाना था, जबकि ₹4.6 करोड़ कुछ सहायक कंपनियों में निवेश के लिए निर्धारित कीये गए थे। इसके अलावा, कंपनी ने ₹43.5 करोड़ की राशि नई मशीनों की खरीद और उत्पाद क्षमता बढ़ाने के लिए रखी थी, जबकि ₹25 करोड़ की राशी उसकी सहायक कंपनी Bizdent Devices में निवेश के लिए रखी गई थी, जिससे उसके पूंजीगत खर्चों को पूरा किया जा सके। इसके अलावा, शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाना था।
Laxmi Dental IPO से पहले 10 जनवरी 2025 को कंपनी नए एंकर निवेशकों से ₹314.12 करोड़ जुटाए थे। इस दौरान कंपनी ने 73.39 लाख शेयर ₹428 प्रति शेयर की दर से 31 प्रमुख एंकर निवेशकों को आवंटित किए थे। यह दर्शाता है की संस्थागत निवेशकों को इस कंपनी में काफी रूचि थी और उन्होंने इसमें भारी निवेश किया था। हालांकि, लिस्टिंग के बाद स्टॉक में हुई गिरावट से संकेत मिलता है की खुदरा निवेशकों के मन में इस स्टॉक को लेकर कुछ अनिश्चितता बनी हुई है।
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
Laxmi Dental Limited के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो, 30 सितंबर 2024 को समाप्त छह महीनों में कंपनी ने ₹116.78 करोड़ का कुल राजस्व अर्जित किया जबकि इसी अवधि में उसका शुद्ध लाभ ₹22.74 करोड़ रहा। ये आँकड़े कंपनी की वित्तीय स्थिति को स्थिर दर्शाते हैं, लेकिन हाल ही में शेयर की कीमत में आई गिरावट ने निवेशकों के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं। बाज़ार के मौजूदा हालातों को देखते हुए, निवेशकों को यह समझना होगा की यह गिरावट अल्पकालिक है या फिर किसी गहरे कारण से जुड़ी हुई है।
Laxmi Dental Limited की भविष्य स्थिति
अब इस कंपनी का भविष्य इस बार पर निर्भर करेगा की बाज़ार की मौजूदा परिस्थितियाँ किस तरह आगे बढ़ती हैं और कंपनी अपने व्यवसाय को कैसे विस्तारित करती है। यदि कंपनी अपने विस्तार योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर पाती है और राजस्व वृद्धि को बनाए रखती है, तो इसमें दीर्घकालिक निवेशकों के लिए अच्छा अक्सर हो सकता है। हालांकि, मौजूदा अस्थिरता को देखते हुए, अल्पकालिक निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत होगी, क्यूँकी अभी यह स्पष्ट नहीं है की यह स्टॉक निकट भविष्य में रिकवरी करेगा या नहीं।
Also read this: 10 Successful Stock Market Tips- शेयर बाज़ार के 10 जादुई चिराग!
निष्कर्ष
इस लेख से हमने आपको विस्तार से सरल भाषा में समझाया की आखिर Laxmi Dental Limited कंपनी बाज़ार में अभी कैसा प्रदर्शन कर रही है और आगे की इसकी स्थिति कैसे हो सकती है। साथ ही हमने बताया की इसमें आई हुई गिरावट का फायदा और नुकसान निवेशक कैसे निकाल सकते हैं। आशा है की आपको ये लेख पसंद आया हो, अपनी राय हमें कमेन्ट बॉक्स में ज़रूर बताएं।
डिसक्लेमर
इस लेख से हमारा उद्देश्य केवल आपको Laxmi Dental Limited में आई गिरावट के बारे में समझाना है, इसमें निवेश करना न करना और इसे बेचना न बेचना पूरी तरह आपकी जिम्मेदारी और आपका फैसला है।