टेक्नोलॉजी जगत में हाल ही में कई तरह के नए आविष्कार हुए जैसे चीन का DeepSeek। तो ऐसे में तकनीकी जगत के विख्याता एलोन मस्क कैसे पीछे रह सकते थे? इसीलिए एक और क्रांतिकारी कदम उठाते हुए Elon Musk की कंपनी xAI ने Grok 3 को लॉन्च कर दिया है। मस्क के अनुसार, यह अब तक का सबसे स्मार्ट AI तो है ही, लेकिन इसी के साथ ये ChatGpt और अन्य AI मॉडल्स से ज्यादा एडवांस और शक्तिशाली भी है। इस AI मॉडल को खासतौर पर जटिल समस्याओं को हल करने, साइंटिफिक रिसर्च को आगे बढ़ाने और वास्तविक समय में उपयोगी जानकारी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।
Open Free Demat Account TodayAlso read this: रफ्तार से टूटा ये स्टॉक! मौका है चौका मार लो
Grok 3 क्या है और यह क्यूँ खास है?
Grok 3 को xAI के LLM (Large Language Model) के रूप में तैयार किया गया है, जो पहले के संस्करणों की तुलना में कही अधिक शक्तिशाली है। कंपनी का दावा है की यह Grok 2 की तुलना में कई गुना अधिक सक्षम है और इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं जो इसे अन्य AI चैटबोट्स से अलग बनाते हैं।
Elon Musk के अनुसार, Grok का मिशन “ब्रम्हांड को समझना” है। यह मॉडल न केवल जटिल गणितीय और वैज्ञानिक समस्याओं को हल कर सकता है, बल्कि यह बिग डेटा प्रोसेसिंग, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव ला सकता है।
Grok 3 के प्रमुख फीचर्स
Grok 3 के प्रमुख फीचर्स कुछ इस प्रकार हैं:
1-Deep Search: यह एक उन्नत खोज की तरह काम करेगा, जिससे यह गूगल सर्च का सीधा प्रतिस्पर्धा बन सकता है। यह वास्तविक समय में डेटा को एनालाइज़ करके सबसे सटीक जानकारी प्रदान करेगा।
2-Big Mind & Think: Grok 3 रीज़निंग और लॉजिक के स्तर पर पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाया गया है। यह बड़ी-बड़ी समस्याओं को हल करने के लिए स्वयं निर्णय लेने की क्षमता रखता है।
3-Colossus Supercomputer: Grok 3 को Colossus सुपरकंप्यूटर पर ट्रेन किया गया है, जो 100,000 NVIDIA H100 GPUs का उपयोग करता है। यह सुपरकंप्यूटर GPU-घंटे की प्रोसेसिंग क्षमता प्रदान करता है, जिससे यह बेहद तेज और सटीक परिणाम देता है।
4-Grok 3 का AI गेमिंग स्टूडियो: Grok 3 में गेम कृएशन की क्षमता भी जोड़ी गई है। लॉन्च इवेंट में Grok 3 को एक नई गेम बनाने का टास्क दिया गया, जिसमें इसे Tetris और Bejeweled को मिलाकर एक नया गेम तैयार करना था। AI ने इसे केवल कुछ सेकंड में बना दिया। मस्क ने घोषणा की कि xAI AI-ड्रीवन गेमिंग स्टूडियो लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
5-वॉयस मोड: Grok 3 में डेडीकेटेड वॉयस इंटरफ़ेस होगा, जिससे उपयोगकर्ता वॉयस कमांड के जरिए AI से बातचीत कर सकेंगे। हालांकि, लॉन्च के समय वॉयस मोड को स्थगित कर दिया गया है और इसे अगले हफ्ते जारी किया जाएगा।
Grok 3 बनाम ChatGpt और अन्य AI मॉडल्स
Grok 3 को OpenAI के ChatGpt, Google के Gemini और चीन के DeepSeek R1 के प्रतिद्वंदी के रूप में देखा जा रहा है। यह AI न केवल बेहतर रीज़निंग और लॉजिक के साथ आता है, बल्कि यह X (Twitter) के डेटा को भी एक्सेस कर सकता है, जिससे यह अन्य AI सिस्टम्स से अधिक सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान कर सकता है।
कंपनी के अनुसार, यह उन “स्पाइसी” सवालों का भी जवाब देने में सक्षम है, जिन्हें अन्य AI सिस्टम अस्वीकार कर देते हैं। इसके अलावा, यह रियल-टाइम डेटा प्रोसेसिंग की क्षमता रखता है, जो इसे और भी एडवांस बनाता है।
Elon Musk और OpenAI के बीच प्रतिद्वंदीता
Grok 3 का लॉन्च ऐसे समय पर हुआ है जब Elon Musk और OpenAI के बीच कानूनी और व्यावसायिक लड़ाई जारी है। मस्क, जो OpenAI के सह-संस्थापक थे, उन्होंने कुछ साल पहले कंपनी छोड़ दी और अब वे OpenAI के व्यावसायिकरण और Microsoft के साथ साझेदारी का खुलकर विरोध कर रहे हैं। मसक ने हाल ही में OpenAI का $97.4 बिलियन का अधिग्रहण करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे सम अल्टमैन ने ठुकरा दिया। इस बीच OpenAI ने हाल ही में अपना GPT 4 Terbo जारी किया है जो की मार्केट में धूम मचा रहा है।
क्या Grok 3 AI भविष्य बदल सकता है?
Grok 3 का लक्ष्य केवल एक AI चैटबोट बनना नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य पूरी तरह से ब्रम्हांड की गहराइयों को समझना है। मसक के अनुसार, यह मॉडल बड़े पैमाने पर अनुसंधान, विज्ञान और खोज के क्षेत्र में क्रांति लाने की क्षमता रखता है। xAI ने Grok 3 को X (Twitter) के प्रीमियम पल्स सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध कराया है, और आने वाले हफ्तों में इसे और भी अधिक उपयोगकर्ताओं के लिए रोलआउट किया जाएगा।
Also read this: 10 Successful Stock Market Tips- शेयर बाज़ार के 10 जादुई चिराग!
निष्कर्ष
Grok 3 के लॉन्च के साथ, Elon Musk ने एक और बड़ी तकनीकी छलांग लगा दी है। इसकी Deep Search, AI गेमिंग, सुपरकंप्यूटर पावर और रियल-टाइम डेटा एक्सेस जैसी खूबियाँ इसे बाज़ार में अन्य AI चैटबोट्स से अलग बनाती है। हालांकि, अभी यह देखना बाकी है की यह गूगल और OpenAI जैसे दिग्गजों से मुकाबला कर पता है या नहीं। लेकिन यह साफ है की AI टेक्नोलॉजी की दौड़ में अब एक नया और ताकतवर खिलाड़ी उतर चुका है।