भारतीय शेयर बाज़ार में स्मॉलकैप कंपनियों के लिए यह साल उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन कुछ कंपनियां अपनी जबरदस्त परफ़ोर्मेंस से निवेशकों का ध्यान खींच रही हैं। ऐसे ही एक Most Profitable Stock के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं। इस कंपनी ने कुछ बड़े ऑर्डर हासिल किए हैं जिससे कंपनी की ग्रोथ को नई ऊँचाइयाँ मिलने की उम्मीद है। इस कंपनी को अडानी ग्रुप, इराक और ऑस्ट्रेलिया की कंपनियों से कुल 350 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं। आइए देखते हैं की कौनसी हैं ये कंपनी और कैसे ये निवेशकों के लिए फायदेमंद हो सकती हैं।
Open Free Demat Account TodayAlso read this: टूटते बाज़ार की आखरी उम्मीद: इस IPO में निवेश किया तो बच जाओगे!
Most Profitable Stock का विस्तार
जिस कंपनी की हम यहाँ पर बात कर रहे हैं वो है: ट्रांसफॉर्मरस एंड रेकटिफायर्स (इंडिया) लिमिटेड (TRIL)। TRIL भारत की प्रमुख ट्रांसफॉर्मर निर्माण कंपनियों में से एक है जो पावर ट्रांसफॉर्मर, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर और अन्य विद्युत उपकरणों का उत्पादन करती है। कंपनी के गुजरात में ओढव, चांगोदर और मोरैया में अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र हैं। TRIL ने यूक्रेन, जापान और चीन की कंपनियों के साथ भागीदारी की है जिसके तहत ट्रांसफॉर्मर, स्विचगियर्स और शंट रिएक्टर्स के निर्माण में सहयोग किया जाता है।
कंपनी का सबसे बड़ा ऑर्डर
TRIL को मिले इन ऑर्डर्स में से सबसे बड़ा ऑर्डर अडानी ग्रुप से आया है, जो 272 करोड़ रुपए का है। इस डील के तहत, कंपनी को ट्रांसफॉर्मर और रिएक्टर की सप्लाई करनी होगी, जो अगले वित्तीय वर्ष तक डिलीवर किए जाएंगे।
अंतरराष्ट्रिय स्तर पर भी कंपनी की पकड़ मजबूत होती जा रही है। इराक की अल सभा ग्रुप और औसट्रेलिया की पावरलिंक कुईंसलैंड से मिले 78 करोड़ रुपए के ऑर्डर यह दिखाते हैं की TRIL की उपस्थिति अब केवल भारतीय बाज़ार तक सीमित नहीं है, और भविष्य में इसकी बढ़ोत्तरी पक्की है।
कैसे कंपनी का मुनाफा आसमान छू रहा है?
कंपनी का हाल ही का मुनाफा आसमान छू रहा है, और निवेशकों को भरपूर मुनाफा दे रहा है:
- TRIL का हालिया प्रदर्शन भी जबरदस्त रहा है।
- Q3 FY25 के दौरान, कंपनी का मुनाफा 252.92% उछलकर 55.48 करोड़ रुपए तक पहुँच गया।
- वहीं, कंपनी का कुल राजस्व 51.44% बढ़कर 559.36 करोड़ रुपए हो गया, जो निवेशकों के लिए एक मजबूत संकेत है।
- शेयर बाज़ार में भी कंपनी ने लंबी छलांग लगाई है। हालांकि, सोमवार को कंपनी का शेयर BSE पर 6.04% गिरकर 362 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में TRIL ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है।
1100% रिटर्न, लेकिन हालिया गिरावट
पिछले दो वर्षों में TRIL ने 1102% रिटर्न दिया है, जो स्मॉलकैप कंपनियों की सूची में इसे एक मजबूत खिलाड़ी बनाता है। हालांकि, हाल के महीनों में इसमें थोड़ी गिरावट देखी गई है।
- पिछले छह महीनों में कंपनी के शेयर 0.06% गिरे हैं।
- पिछले तीन महीनों में 25% तक गिरावट देखी गई है।
- 52-वीक हाई: 650.23 रुपए
- 52-वीक लो: 151 रुपए
इसके बावजूद, कंपनी का मार्केट कैप 10,875.01 करोड़ रुपए है, जो इसके मजबूत बुनियादी ढांचे और बढ़ते कारोबार को दर्शाता है।
क्या करेंगे अब निवेशक?
TRIL को मिले नए ऑर्डर्स, इसकी मजबूत बैलेंस शीट और इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ती पकड़ इसे एक आकर्षक निवेश विकल्प बनाती है। हालांकि, हाल के महीनों में इसकी शेयर कीमत में उतार-चढ़ाव देखा गया है, जिससे यह सवाल उठता है की क्या यह निवेश करने का सही समय है भी या नहीं। विश्लेषकों के अनुसार, कंपनी का भविष्य उज्ज्वल दिख रहा है, लेकिन अल्पकालिक निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत हो सकती है। लॉंग-टर्म निवेशकों के लिए यह स्टॉक एक शानदार अवसर हो सकता है, विशेष रूप से तब जब यह सही मूल्य स्तर पर खरीदा जाए।
Also read this: बाज़ार में गिरावट? यही मौका है 2 साल में करोड़पति बनने का!
निष्कर्ष
TRIL ने अपने प्रदर्शन और नए ऑर्डर्स के जरिए यह साबित कर दिया है की यह भारतीय स्मॉलकैप सेगमेंट में एक उभरता सितारा है। कंपनी का अंतरराष्ट्रिय बाजार में विस्तार, अडानी ग्रुप जैसी बड़ी कंपनियों से मिली डील और जबरदस्त मुनाफा इसे निवेशकों के लिए एक दिलचस्प विकल्प बनाते हैं। अब देखना यह होगा की आने वाले महीनों में कंपनी का शेयर प्रदर्शन कैसा रहता है और क्या यह निवेशकों को अगले कुछ वर्षों में और भी बड़ा रिटर्न देने में सक्षम होगी।
डिसक्लेमर
इस लेख से हमारा उद्देश्य केवल आपको TRIL कंपनी को मिले बड़े ऑर्डरों की पूरी जानकारी देना है, इसमें निवेश करना न करना पूरी तरह से आपकी जिम्मेदारी है।