दुनिया की सबसे अमीर कंपनी ने भारतीय बाज़ार को दिया ये खतरनाक टैग!

WhatsApp Group

Join Now

Telegram Channel

Join Now

ब्लैकस्टोन के CEO Stephen A Schwarzman ने भारत के बारे में कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। उनके अनुसार भारतीय बाज़ार उनके लिए सोने की चिड़िया समान है। उन्होंने कहा की भारत उनकी कंपनी के लिए दुनिया का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला बाज़ार है, जहां उन्हें हर साल अपने निवेश पर 40 प्रतिशत का सकल रिटर्न मिलता है।

Open Free Demat Account Today

Also read this: Airtel SpaceX Partnership: एक्सपर्ट्स ने कहा समय की बर्बादी है ये प्रोजेक्ट!

उन्होंने बताया की जब ब्लैकस्टोन ने 2005 में भारत में प्रवेश करने का फैसला किया था, तब कंपनी ने 1 बिलियन डॉलर निवेश करने की घोषणा की थी, जो उस समय एक बहुत बड़ी राशी थी और इस घोषणा ने सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन 20 साल बाद कंपनी ने अपनी उम्मीदों से कहीं अधिक विस्तार किया है, क्यूँकी भारत एक शानदार बाज़ार साबित हुआ है। उन्होंने बताया की उनकी योजना भारत में अपने कुल निवेश को 100 बिलियन डॉलर तक दोगुना करने की है। Stephen A Schwarzman ने कहा की ब्लैकस्टोन ने भारत में व्यवसायों को विकसित करने में अपना समय लगाया है और वे देश के भविष्य को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

शेयर बाज़ार में हाल ही में आई गिरावट पर उन्होंने कहा की कंपनी पहले भी कई बार ऐसे उतार-चढ़ाव देख चुकी है, लेकिन वे हमेशा बुनियादी आर्थिक कारकों पर ध्यान देते हैं। भारत में स्थिरता, मजबूत राजनीतिक नेतृत्व और टेक्नोलॉजी के प्रति झुकाव जैसी विशेषताएं इसे एक आकर्षक निवेश गंतव्य बनाती हैं। उन्होंने बताया की 20 साल पहले भारत में विदेशी कंपनियों के लिए व्यापार करना काफी मुश्किल था, लेकिन समय के साथ परिस्थियाँ बदली हैं और ब्लैकस्टोन ने सीखा की यहाँ कैसे काम करना है। उन्होंने इस तथ्य को भी स्वीकार किया की भारत में उनके कुछ निवेश सफल नहीं रहे, लेकिन कंपनी ने अपनी रणनीति को समायोजित किया और बेहतर परिणाम हासिल किए।

ब्लैकस्टोन ने महसूस किया की भारत में केवल कंपनियों में हिस्सेदारी लेना उनके लिए प्रभावी नहीं था, बल्कि व्यवसायों का स्वामित्व रखना और उनके संचालन का नेतृत्व करना अधिक लाभकारी है। यह रणनीति उन्हें अन्य वैश्विक बाजारों में अपनाने की आवश्यकता नहीं पड़ी, लेकिन भारत में इससे उन्हें काफी सफलता मिली है। Stephen A Schwarzman ने यह भी कहा की भारत की युवा और ऊर्जावान जनसंख्या, टेक्नोलॉजी फ़्रेंडली माहौल और स्थिर आर्थिक बुनियादी ढांचा इसे एक निवेश के लिए सबसे आकर्षक स्थान बनाते हैं, इसीलिए ब्लैकस्टोन न केवल भारत में अपने निवेश को बढ़ा रहा है बल्कि वे यहाँ लंबे समय तक मौजूद रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अदिति है। मैं एक कंटेंट राइटर हूं। मुझे फाइनेंस जगत से जुड़े विषयों पर ब्लॉग लिखना काफी पसंद है। मेरा उद्देश्य यह है कि सही जानकारी को हिंदी में जल्द से जल्द उपलब्ध कराना है।

Leave a Comment