भारतीय शेयर बाज़ार में पिछले चार दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को भी बाज़ार लाल निशान पर बंद हुआ था। Nifty 50 इंडेक्स 117 अंकों की गिरावट के साथ 22,795 पर बंद हुआ, जबकि BSE Sensex 424 अंकों की गिरावट के साथ 75,311 और Bank Nifty इन्डेक्स 353 अंकों की गिरावट के साथ 48,981 के स्तर पर बंद हुआ। अधिकांश सेक्टर्स में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में हम आपके लिए 4 स्टॉक्स ले कर आए हैं जिनकी कीमत 99 रुपए भी नहीं है और सोमवार को यह तगड़ा मुनाफा देने की क्षमता रखते हैं।
Open Free Demat Account TodayAlso read this: अगले हफ्ते ये कंपनियां कर रही हैं डिविडेन्ड की बारिश!
बाज़ार की मौजूदा स्थिति
शेयर बाज़ार विशेषज्ञों के अनुसार, Nifty 50 का 22,800 का स्तर एक अहम सपोर्ट ज़ोन था, लेकिन बाज़ार इसके नीचे बंद हुआ है। अगर आने वाले दिनों में यह 22,800 से ऊपर नहीं जाता तो इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है। तकनीकी विश्लेषकों के अनुसार, अगर बाज़ार 22,500 के स्तर तक गिरता है, तो निवेशकों को खरीदारी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 48,500 का स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट माना जा रहा है।
99 से कम कीमत वाले 4 धमाकेदार स्टॉक्स
शेयर बाज़ार विशेषज्ञों ने 99 से कम कीमत वाले ऐसे 4 स्टॉक्स की सिफारिश की है जो सोमवार को शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। ये स्टॉक्स अलग-अलग क्षेत्रों से हैं और विशेषज्ञों ने इनके लिए बाय और सेल रेटिंग जारी की है।
खरीदारी का मौका
1-SJVN
- वर्तमान मूल्य- ₹91-92.50
- लक्ष्य मूल्य- ₹96-98-100+
- स्टॉप लॉस- ₹88
SJVN को एनर्जी सेक्टर का एक मजबूत स्टॉक माना जा रहा है और विश्लेषकों का मानना है की यह स्टॉक आने वाले दिनों में 100 के पार जा सकता है। अगर बाज़ार में स्थिरता आती है, तो इसमें अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।
2-IDFC First Bank
- वर्तमान मूल्य: ₹59-61
- लक्ष्य मूल्य: ₹64-67-70
- स्टॉप लॉस: ₹57
IDFC First Bank के स्टॉक में भी धीमी लेकिन स्थिर बढ़त देखने को मिली है। बैंकिंग सेक्टर में कुछ दिनों से अस्थिरता बनी हुई है, लेकिन IDFC First Bank का आने वाले तिमाही नतीजों के बाद मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है।
बिकवाली की सलाह
3- ZEEL
- वर्तमान मूल्य: ₹99
- लक्ष्य मूल्य: ₹96.20
- स्टॉप लॉस: ₹101
Zee Entertainment (ZEEL) पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। विश्लेषकों का मानना है की यह स्टॉक 96 के स्तर तक गिर सकता है। अगर बाज़ार में और गिरावट आती है तो इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है।
4- International Conveyors
- वर्तमान मूल्य: ₹68.50
- लक्ष्य मूल्य: ₹74.50
- स्टॉप लॉस: ₹66.50
International Conveyors के स्टॉक में स्थिर प्रदर्शन देखने को मिला है। इस स्टॉक में शॉर्ट-टर्म में तेजी आने की संभावना जताई गई है। निवेशक इस स्टॉक पर निगाह बनाए रख सकते हैं।
बाज़ार में इस गिरावट में निवेशकों की खरीदारी सलाह
शेयर बाज़ार की मौजूदा स्थितियों को देखते हुए विशेषज्ञों की राय है की अभी निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए। हालांकि, जो निवेशक लॉंग-टर्म के नजरिए से देख रहे हैं उनके लिए यह एक अच्छा अवसर हो सकता है। अगर Nifty 50 और Bank Nifty अपने प्रमुख सपोर्ट स्तरों को बनाए रखते हैं तो अगले हफ्ते बाज़ार में रिकवरी देखने को मिल सकती है।
निवेशकों के महत्वपूर्ण योजना
सोमवार को SJVN और IDFC First Bank पर निवेशकों की खास नजर रहेगी क्यूँकी ये दोनों स्टॉक्स 100 के भीतर अच्छी तेजी दिखा सकते हैं। वहीं, ZEEL में गिरावट की संभावना बनी हुई है और International Conveyors को निवेशक वॉचलिस्ट में रख सकते हैं। बाज़ार में उतार-चढ़ाव के बावजूद, सही रणनीति और धैर्य के साथ निवेश करने वाले निवेशक लॉंग-टर्म में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। निवेश करने से पहले बाज़ार के ट्रेंड और कंपनियों के फंडामेंटल्स का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
Also read this: इस दिग्गज निवेशक के स्टॉक्स सोमवार को बन सकते हैं मल्टीबैगर!
निष्कर्ष
यदि आप एक निवेशक हैं और बाज़ार की इस गिरती हुई स्थिति को देखकर परेशान या हताश हो रहे हैं तो ध्यान रहे की शेयर बाज़ार में धैर्य बना के रखने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, दिग्गज निवेशक हमेशा कहते हैं की असली मुनाफा केवल धैर्य से ही आता है। छोटे निवेश से शुरू करें और हमेशा स्टॉप लॉस का ध्यान रखें। हमेशा विशेषज्ञों से सलाह लें, किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एड्वाइसर या शेयर बाज़ार विशेषज्ञ से सलाह ज़रूर लें।
डिस्कलमेर
इस लेख से हमारा उद्देश्य केवल आपको ये बताना है की कौनसे स्टॉक्स आपको खरीदने चाहिए और कौनसे बेच देने चाहिए।