भारतीय शेयर बाज़ार में गुरुवार को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। और सबसे खास बात यह है की इसका मुख्य कारण था रक्षा मंत्रालय द्वारा दिए गए ₹1,220 करोड़ के ऑर्डर की घोषणा। इस खबर के बाद इस कंपनी के शेयर पूरे 3% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। जिस कंपनी की हम यहाँ पर बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) है। आइए इस पर विस्तार से चर्चा करें।
Open Free Demat Account TodayAlso read this: 2 सालों में तिगुना होगा ये स्टॉक! फिर मौका नहीं मिलेगा
₹1,220 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट
रक्षा मंत्रालय ने 20 फरवरी 2025 को Bharat Electronics Limited, Bengaluru के साथ 149 सॉफ्टवेयर डिफ़ाइंड रेडियो (SDR) की खरीद के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। यह ऑर्डर Buy (Indian-IDDM) श्रेणी के तहत दिया गया है, जो भारतीय रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का हिस्सा है।
संचार तकनीक में बड़ा सुधार
BEL द्वारा बनाए जा रहे ये अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर डिफ़ाइंड रेडियो भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) के लिए महत्वपूर्ण होंगे। ये रेडियो सुरक्षित और विश्वसनीय सूचना संचार, सहयोग और सामरिक जागरूकता प्रदान करेंगे। इससे उच्च गति डेटा ट्रांसमिशन और सुरक्षित वॉइस कम्यूनिकेशन को बढ़ावा मिलेगा। इन रेडियो के उपयोग से भारतीय तटरक्षक बल को अपनी प्राथमिक जिम्मेदारियों, जैसे: मछली पकड़ने की सुरक्षा, समुद्री पर्यावरण संरक्षण, समुद्री कानून प्रवर्तन, खोज एंव बचाव मिशन को प्रभावी ढंग से पूरा करने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा, यह प्रणाली भारतीय नौसेना के साथ सामूहिक अभियानों में संचार को बेहतर बनाएगी।
आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा
यह परियोजना भारतीय समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है और नीली अर्थव्यवस्था (BLUE ECONOMY) लक्ष्यों को प्राप्त करने में सरकार की सहायता करेगी। यह ऑर्डर आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत भारत में उन्नत सैन्य ग्रेड संचार प्रणाली के निर्माण को बढ़ावा देगा। इससे रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे और तकनीकी कौशल का विकास होगा।
BEL के शेयरों में उछाल
इस महत्वपूर्ण अनुबंध के बाद, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयरों में 3% की बढ़त देखी गई। BEL का शेयर इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान ₹250.15 के निचले स्तर और ₹260.65 के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। हालांकि, वर्ष 2025 की शुरुवात से अब तक इस स्टॉक में 11% की गिरावट देखी गई है लेकिन दीर्घकालिक निवेशकों को यह स्टॉक मल्टीबैगर रिटर्न देता रहा है। पिछले दो वर्षों में BEL का शेयर 2.5 गुना बढ़ा है, जबकि पिछले पाँच वर्षों में इसमें 800% की वृद्धि दर्ज की गई है।
निवेशकों के लिए रणनीति
BEL जैसे रक्षा क्षेत्र से जुड़े स्टॉक्स में लंबी अवधि के निवेश के लिए यह एक अच्छा अवसर हो सकता है। सरकारी अनुबंधों और रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ाने की नीति को देखते हुए BEL के शेयरों में भविष्य में मजबूत वृद्धि की संभावना है। हालांकि, निवेशकों को किसी भी निवेश निर्णय से पहले बाज़ार विशेषज्ञों से सलाह देना आवश्यक है।
Also read this: ये स्टॉक मंदी में भी देंगे जबरदस्त मुनाफा
निष्कर्ष
तो इस तरह हमने देखा की कैसे BEL के शेयरों में भारी उछाल देखने को मिली है। हमने रक्षा मंत्रालय के ₹1,220 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट के बारे में भी चर्चा करी। साथ ही आत्मनिर्भर भारत की भी हमने विस्तार से चर्चा करी। आशा है की आपको ये लेख पसंद आया होगा, हमें अपनी राय कमेन्ट बॉक्स में ज़रूर बताएं।
डिसक्लेमर
इस लेख से हमारा उद्देश्य केवल आपको BEL से संबंधित जानकारी देना है, इसके पश्चात इसमें आपका निवेश करना व ना करना पूरी तरह से आपकी जिम्मेदारी है।