Sellwin Traders 250 Crore MoU: इस पेनी स्टॉक कंपनी के इस समझौते ने रच दिया है इतिहास! देखलो कैसे!

WhatsApp Group

Join Now

Telegram Channel

Join Now

शेयर बाज़ार में चल रही उथल-पुथल के बीच एक ऐसा MoU साइन किया गया है जिसकी चर्चा जोरों शोरों से की जा रही है, और वो है: Sellwin Traders 250 Crore MoU। यह माइक्रोकैप डाईवर्सीफाइड कमर्शियल सर्विसेज़ कंपनी हाल ही में अपने शेयर की कीमत में तेज वृद्धि के कारण निवेशकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शुक्रवार को इसका शेयर 0.45% की बढ़त के साथ ₹4.62 रुपए पर बंद हुआ। पिछले दो हफ्तों में कंपनी के शेयरों में 13% की बढ़त दर्ज की गई है। आइए देखें की ये MoU इतना खास क्यूँ है और इसके कौन-कौन से पहलू आपको जानने चाहिएं।

Open Free Demat Account Today

Also read this: Yes bank Q3 Results: 164% की भारी उच्छाल से नेट प्रॉफ़िट पहुंचा 600 करोड़ के पार!

Sellwin Traders 250 Crore MoU Background

Sellwin Traders ने हाल ही में मुंबई स्थित एक कंपनी के साथ एक बड़ा समझौता (MoU) किया है। इस डील के तहत, कंपनी अपनी सहायक कंपनी शुभश्री ओवरसीज में हिस्सेदारी रखेगी। शुभश्री ओवरसीज, जो ₹250 करोड़ के MS Group का हिस्सा है, वह रेडीमेड गारमेंट्स, टेक्सटाइल, इमिटेशन ज्वेलरी और फूड प्रॉडक्ट्स के क्षेत्र में निर्यात करती है।

Sellwin Traders 250 Crore MoU समझौते के तहत, होल्डिंग कंपनी को एक निदेशक नियुक्त करने का अधिकार मिलेगा, जबकि सहायक कंपनी शुभश्री ओवरसीज को बोर्ड में दो निदेशक नियुक्त करने की अनुमति होगी।

Sellwin Traders 250 Crore MoU BlockChain Projects

Sellwin Traders कंपनी ने UAE स्थित Secorbit FZCO के साथ 3 मिलियन डॉलर (लगभग 26 करोड़ रुपए) के ब्लॉकचेन-आधारित टोकनाइजेशन प्लेटफॉर्म को विकसित करने का समझौता किया है। यह प्लेटफॉर्म ईक्विटी बॉंडस और अन्य संपत्तियों के टोकनाईजेशन के लिए विकसित किया जाएगा।

इस साझेदारी का उद्देश्य वित्तीय लेनदेन को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और कुशल बनाना है। इसके साथ ही यह कदम कंपनी की डिजिटल और तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करते हुए नए व्यापार अवसरों को सृजित करेगा। समझौते से Sellwin Traders की बाज़ार स्थिति और नवाचार में विशेषज्ञता को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Financial Performance

Sellwin Traders ने अक्टूबर-दिसंबर 2024 की तिमाही के लिए राजस्व में 90% की वृद्धि दर्ज की।

इसका राजस्व ₹9.5 करोड़ से बढ़कर ₹17.42 रुपए हो गया।

Stock Performance

पिछले एक साल में, इस कंपनी के शेयर में 61% की बढ़त देखि गई है। पिछले दो वर्षों में इसने अपने निवेशकों को 59% का रिटर्न दिया है। और पिछले दो हफ्तों में कंपनी के शेयरों में 13% की बढ़त दर्ज की गई है।

शुक्रवार को इसका शेयर BSE पर ₹4.69 पर खुला और ₹4.75 रुपए के इंट्राडे हाई पर पहुंचा।

Also read this: Penny Stocks Under 10 Rupees: 2025 के लिए 5 शानदार पेनी स्टॉक्स

Conclusion

Sellwin Traders जैसी कंपनिया, जो छोटे निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनती हैं, लंबे समय में अच्छे रिटर्न देने की क्षमता रखती हैं। और Sellwin Traders 250 Crore MoU ने तो इसकी परफ़ोर्मेंस में चार चाँद लगा दिए हैं। हालांकि, ऐसे शेयरों में निवेश करने से पहले उनके वित्तीय और बाज़ार में संभावनाओं का सही आँकलन करना जरूरी है, लेकिन फिर भी अगर रिकमेन्डेशन की बात करें तो इस कंपनी की ग्रोथ के प्रतिशत को देखते हुए इसमें निवेश सकारात्मक हो सकता है।

Disclaimer

इस पोस्ट के जरिए हमारा उद्देश्य केवल आपको Sellwin Traders 250 Crore MoU से जुड़ी हुई जानकारी देना है। क्यूंकी हम कोई सेबि अप्रूव्ड पंजीकृत साइट नहीं हैं इसीलिए हमारी सलाह के बाद, आपका अपने निवेश की सारी जानकारी को समझना बहुत जरूरी है, केवल उसी के बाद निवेश करें क्यूंकी अपने निवेश के ज़िम्मेदार आप पूरी तरह से खुद होंगे।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अदिति है। मैं एक कंटेंट राइटर हूं। मुझे फाइनेंस जगत से जुड़े विषयों पर ब्लॉग लिखना काफी पसंद है। मेरा उद्देश्य यह है कि सही जानकारी को हिंदी में जल्द से जल्द उपलब्ध कराना है।

Leave a Comment