इस कंपनी ने पूरे 17 साल के लंबे अंतराल के बाद मुनाफे में वापसी की है। वित्तीय वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही (Q3 FY25) में कंपनी ने ₹262 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है। यह इस कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्यूँकी 2007 के बाद से कंपनी लगातार घाटे में चल रही थी और अचानक से अब इसने बाज़ार में वापसी की है, अनुमान लगाया जा रहा है की ये वापसी दीर्घकालिक हो सकती है। जिस कंपनी का हम यहाँ जिक्र कर रहे हैं वो है BSNL।
Open Free Demat Account TodayAlso read this: बहुत पछताओगे अगर इस IPO में पैसा नहीं लगाया तो!
कंपनी का विस्तार
BSNL की इस कामयाबी और विस्तार के पीछे कई पहलू हैं, जैसे: नेटवर्क विस्तार, लागत में कटौती, ग्राहक केंद्रित सेवाएं और सरकारी सहायता। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ए.रॉबर्ट जे.रवि ने इस मुनाफे को BSNL की पुनरुत्थान यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया है।
कमाई में बड़ी बढ़ोत्तरी
BSNL ने विभिन्न क्षेत्रों में राजस्व वृद्धि की है, जो इस पुनरुद्धार का एक बड़ा कारण रहा है:
- मोबिलिटी सेवाओं से आय में 15% की वृद्धि हुई।
- फाइबर-टू-द-होम (FTTH) सेवाओं से 18% अधिक कमाई हुई।
- लीज़ड लाइन सेवाओं की आमदनी में 14% की बढ़ोत्तरी हुई है।
इसके अलावा, BSNL ने अपने वित्तीय खर्चों को भी कम किया है, जिससे पिछले वर्ष की तुलना में ₹1,800 करोड़ तक घाटे में कमी आई है।
BSNL की बढ़ोत्तरी के कारण
कंपनी की इस मजबूत वापसी के पीछे केवल राजस्व वृद्धि ही नहीं, बल्कि कंपनी द्वारा लाई गई नई सेवाओं और तकनीकी नवाचारों का भी बड़ा योगदान रहा है।
- राष्ट्रिय WiFi रोमिंग सेवा- यह उपयोगकर्ताओं को विभिन्न नेटवर्कों पर निर्बाध इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराती है।
- BiTV- मुफ़्त मनोरंजन सेवा- सभी BSNL मोबाइल ग्राहकों के लिए उपलब्ध यह सेवा ग्राहकों को OTT कंटेन्ट का एक्सेस देती है वो भी मुफ़्त में।
- IFTTV- यह FTTH ग्राहकों के लिए विशेष सेवा है और ब्रोडबैंड उपयोगकर्ताओं के लिए एक डिजिटल कंटेन्ट प्लेटफ़ॉर्म भी है।
BSNL की वित्तीय स्थिति सुधारने में भारत सरकार की एक काफी बड़ी भूमिका रही है। स्पेक्ट्रम आवंटन, पूंजी निवेश और रणनीतिक पुनरुद्धार योजनाओं के कारण कंपनी को मजबूती मिली है। कंपनी अब तेजी से 4G सेवाओं का विस्तार कर रही है और फाइबरऑप्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड कर रही है। BSNL ने यह भी संकेत दिया है की वह भविष्य में 5G सेवाओं की तैयारी कर रही है, जिससे भारतीय टेलिकॉम बाज़ार में इसकी प्रतिस्पर्धा और मजबूत हो सकती है।
क्या इस कंपनी का मुनाफा जारी रहेगा?
कंपनी की वापसी में कुछ चुनौतियाँ अभी भी बनी हुई हैं, जिनपर गौर करना बहुत आवश्यक है:
- 4G नेटवर्क का धीमा विस्तार- निजी टेलिकॉम कंपनियां पहले ही 5G रोलआउट कर चुकी हैं, जबकि BSNL अभी भी 4G में पीछे है।
- निजी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा- Jio, Airtel और Vi जैसी कंपनियां अधिक उन्नत तकनीकों और योजनाओं के साथ बाजार में मौजूद हैं।
- सुधरती वित्तीय स्थिति का दबाव- BSNL को अपनी सेवाओं में लगातार सुधार करना होगा ताकि वह इस मुनाफे को स्थायी बना सके।
कंपनी की आगे की रणनीति
BSNL अब 2025 के अंत तक 20% से अधिक राजस्व वृद्धि का लक्ष्य रख रही है। साथ ही, कंपनी का फोकस अपने ग्राहकों को बेहतर नेटवर्क कवरेज और डिजिटल सेवाएं देने पर रहेगा। कंपनी का यह मुनाफा केवल एक शुरुवात है, असली परीक्षा तब होगी जब यह कमबे समय तक इस ट्रेंड को बरकरार रख पाएगी।
ग्राहकों का अनुभव
BSNL की इस जबरदस्त वापसी के बाद ग्राहकों की प्रतिक्रिया मिली-झुली रही है। कुछ उपभोक्ताओं ने इसकी नई BiTV और FTTH सेवाओं की प्रशंसा की, जबकि कुछ ने नेटवर्क की गति और कनेक्टिविटी को लेकर शिकायतें दर्ज कारवाई।
- एक व्यवसायी का कहना है की “BSNL की ब्रॉडबैंड सेवा अब काफी बेहतर हो गई है, लेकिन मोबाइल नेटवर्क अभी भी बाकी कंपनियों की तुलना में कमजोर है।”
- वहीं एक दूसरे ग्राहक का कहना है की “BSNL की योजनाएं किफायती हैं, लेकिन नेटवर्क आउटेज और ग्राहक सेवा में सुधार की जरूरत है।”
तो कुल मिलाकर BSNL की नई सेवाएं ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं, लेकिन उन्हें निजी कंपनियों के बराबर लाने के लिए सर्विस कुआलिटी और नेटवर्क अपग्रेडेशन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
Also read this: Top 5 Stock Market Myth: इन मिथकों के कभी किसी ने इतने ठोस सबूत नहीं दिए होंगे! रियल लाइफ उदाहरण!
निष्कर्ष
तो इस तरह हमने आपको बिना किसी भ्रम में रखते हुए BSNL के बारे में एक से एक जानकारी प्रदान करी। साथ ही, हमने इस बात का भी पूरा विश्लेषण किया की क्या ये कंपनी भविष्य में चलेगी या फिर नहीं। हमने इसकी कमाई और बढ़ोत्तरी के साथ साथ इसकी रणनीतियों पर भी ध्यान दिया और इसी के साथ सबसे महत्वपूर्ण हमने इसकी ग्राहक सेवा को देखा। आशा है की आपको ये लेख पसंद आया होगा, अपनी राय हमें कमेन्ट बॉक्स में ज़रूर बताएं।
डिसक्लेमर
दी गई जानकारी से हमारा उद्देश्य केवल आपको BSNL के विस्तार से जुड़ी सारी जानकारी देना है।