भारत की सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता कंपनी Ultratech Cement ने तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम जारी किए, जिससे Ultratech Cement Share Price में भारी प्रभाव देखने को मिला। कंपनी ने इस तिमाही में शुद्ध लाभ में 17% की गिरावट दर्ज की जो ₹1,469.5 करोड़ रही। हालांकि, राजस्व में 2.7% की वृद्धि देखि गई, जो ₹17,193.33 करोड़ तक पहुँच गया। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह राजस्व ₹16,739.97 करोड़ था। चलिए देखें की इन आंकड़ों से कंपनी की क्या दिशा रही।
Open Free Demat Account TodayAlso read this: Top Small Cap Stocks to Buy in India in 2025: फायदे ही फायदे!
Ultratech Cement Share Price: Market Expectations
हालांकि, शुद्ध लाभ में गिरावट आई, लेकिन कंपनी का प्रदर्शन बाज़ार अनुमानों से बेहतर रहा। सूत्रों के अनुसार कंपनी का शुद्ध लाभ ₹1,295 करोड़ रहने का अनुमान था, जिसे Ultratech ने पार कर लिया। इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में 5.6% की वृद्धि हुई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ₹11,292.2 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।
Production and Cost Performance
कंपनी ने बताया की इस तिमाही में उसकी उत्पादन क्षमता का उपयोग 73% तक हुआ। घरेलू बिक्री मात्रा में सालाना आधार पर 10% और तिमाही आधार पर 9% की वृद्धि हुई। ऊर्जा लागत में भी 13% की कमी देखि गई, जो मुख्य रूप से ईंधन लागत में गिरावट के कारण हुई।
Ultratech Cement Share Price: Expansion and Future Plans
Ultratech ने अपनी क्षमता विस्तार योजना के तहत 1.8 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) की अतिरिक्त क्षमता चालू की है। इसके साथ ही, इंडिया सीमेंट लिमिटेड के अधिग्रहण के बाद कंपनी की कुल क्षमता बढ़कर 171.11 MTPA हो गई। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि अपने विस्तार परियोजनाओं और केसोरम सीमेंट (10.75 MTPA) के अधिग्रहण के बाद, वह वित्त वर्ष 2027 के अंत तक 200 MTPA से अधिक की क्षमता का मील का पत्थर हासिल कर लेगी।
Ultratech Cement Share Price: Investor Benefits
कंपनी ने सरकार द्वारा बुनियादी ढांचा और आवास परियोजनाओं पर दी जा रहे जोर का उल्लेख किया। इसके साथ ही, शहरी और ग्रामीण मांग में वृद्धि की उम्मीद जताई, जिससे आने वाले समय में 7-8% की सतत मात्रा वृद्धि संभव है।घरेलू ग्रे सीमेंट के लिए परिचालन EBITDA तिमाही आधार पर ₹964 प्रति टन तक सुधार हुआ। हालांकि, प्रति टन प्राप्त मूल्य में सालाना आधार पर 9.6% की गिरावट आई, लेकिन तिमाही आधार पर 1.4% की सुधार दर्ज की गई।
Also read this: Motilal Oswal’s Top 5 Pharma Stock Picks 2025: भारत की फार्मा कंपनियां अगले साल देंगी 9%-11% की बढ़ोत्तरी!
Conclusion:
Ultratech Cement ने तिमाही परिणामों में शुद्ध लाभ में गिरावट के बावजूद अपनी क्षमता विस्तार और लागत प्रबंधन के जरिए स्थिर प्रदर्शन किया। भविष्य की योजनाओं और बढ़ती मांग को देखते हुए, कंपनी के शेयरों में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। हो सकता है निकट भविष्य में Ultratech Cement Share Price में किया गया निवेश, निवेशकों के लिए फायदेमंद साबित हो।
Disclaimer:
इस पोस्ट के जरिए हमारा उद्देश्य केवल आपको Ultratech Cement Share Price से जुड़ी हुई जानकारी देना है। क्यूंकी हम कोई सेबि अप्रूव्ड पंजीकृत साइट नहीं हैं इसीलिए हमारी सलाह के बाद, आपका अपने निवेश की सारी जानकारी को समझना बहुत जरूरी है, केवल उसी के बाद निवेश करें क्यूंकी अपने निवेश के ज़िम्मेदार आप पूरी तरह से खुद होंगे।