TOP 9 FIIs Favourite Stocks 2024: अगर आप भी Multibagger स्टॉक्स की तलाश में हैं तो आज का ये लेख बिल्कुल आपके लिए ही है। इस लेख में आज हम बात करेंगे की Foriegn Institutional Investors (FIIs) ने 2024 में कौनसे स्टॉक्स मैं निवेश किया है। अब आप सोच रहे होंगे की इससे क्या अंतर आता है। तो बता दें की Foriegn Institutional Investors काफी बड़े निवेशक होते हैं जो अपने निवेश से पहले बहुत ही सूझ-बूझ के साथ रिसर्च करते हैं, देखा गया है की उनके चुने हुए स्टॉक्स भविष्य में काफी ज़्यादा ग्रोथ दिखाते हैं। चलिए इसके बारे में और पढ़ें, और देखें की कौनसे हैं ये स्टॉक?
FIIs Favourite Stocks 2024:
ET Markets की एक स्टडी के अनुसार FIIs ने जनवरी 2024 से सितंबर 2024 तक कुल 253 स्टॉक में अपने निवेश को बढ़ाया है। इनमे से 1000 करोड़ से ज़्यादा मार्केट केपीटलाईज़ेशन वाले 44 स्टॉक्स ने तो 100% से भी ज़्यादा बढ़ोत्तरी अपने प्राइज़ में दिखाई है, और इनमे से भी 9 स्टॉक्स तो ऐसे हैं जिन्होंने 200% से ज़्यादा की बढ़ोत्तरी भी दिखाई है। आइए देखें कौनसे हैं वो 9 स्टॉक।
Open Free Demat Account TodayTop 9 FII Favourite Stocks 2024:
जिन 9 multibagger स्टॉक्स की इस लेख में बात हुई हैं जिन्होंने 200% तक से भी ज्यादा की ग्रोथ दिखाई है, वो हैं:
Shakti Pumps (India) Ltd:
Shakti Pumps एनर्जी एफ़िशिएन्ट पम्पस और मोटर्स बनाता है जो डोमेस्टिक, ऐग्रिकल्चरल, इन्डस्ट्रीअल, और कमर्शियल बिल्डिंग्स के लिए काम आते हैं। इनके प्रोडक्टस में सब्मर्सिबल पंप, सोलर पंप, और ओपन वेल पंप जैसी कई आइटम आती हैं।
कंपनी ने इस साल पूरे 359% की छलांग लगाई है और जहां पिछले साल तक इसका स्टॉक प्राइस 170 रुपए था वहीं इस साल ये बढ़कर 765 रुपए हो गया है।
Market Cap | ₹ 9,193 Cr. |
Current Price | ₹ 765 |
Stock P/E | 28.0 |
Book Value | ₹ 78.4 |
Dividend Yield | 0.09% |
Promoter Holding | 51.6% |
Profit in 3 years | 23.3% |
Transformers and Rectifiers India Ltd:
Transformers and Rectifiers India Ltd के प्रोडक्टस में पावर ट्रांसफोरमर्स, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफोरमर्स आदि तरह के ट्रांसफोरमर्स शामिल हैं। ये कंपनी भारत के पावर सेक्टर के लिए एक ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का काम करती है और अपनी एडवाँसड टेकनोलॉजी के लिए जानी जाती है।
कंपनी ने इस साल 342% का हाई प्रॉफ़िट दिया है। जहां पिछले साल इसका स्टॉक प्राइस 232 रुपए था वहीं इस साल ये बढ़कर 1,034 रुपए हो गया है।
Market Cap | ₹ 15,515 Cr. |
Current Price | ₹ 1,034 |
Stock P/E | 128 |
Book Value | ₹ 73.5 |
Dividend Yield | 0.02% |
Promoter Holding | 66.2% |
Profit in 3 years | 83.6% |
Systematix Corporate Services Ltd:
1985 में स्थापित हुई Systematix Corporate Services Ltd, 1993 में पब्लिक कंपनी बन गई थी। ये अलग अलग सर्विसेस देती है जैसे मर्चन्ट बैंकिंग, ब्रोकिंग, ऑनलाइन ट्रेडिंग, वेल्थ मेनेजमेंट, पोर्ट्फोलीओ मेनेजमेंट, वेंचर कैपिटल आदि।
कंपनी के स्टॉक ने इस साल पूरे 338% तक की बढ़ोत्तरी की है और पिछले साल अपने 62 रुपए के प्राइस को बढ़ाकर इस साल 274 रुपए तक कर लिया है।
Market Cap | ₹ 3,372 Cr. |
Current Price | ₹ 247 |
Stock P/E | 47.5 |
Book Value | ₹ 13.5 |
Dividend Yield | 0.04% |
Promoter Holding | 70.6% |
Profit in 3 years | 243% |
GE Vernova T&D India Ltd:
GE Vernova T&D India Ltd, पावर सप्लाइ चेन के हर स्टेज में अपनी एक मजबूत पकड़ रखता है और कई अलग-अलग तरह के प्रोडक्टस और सर्विसेस देता है, जैसे पावर-ट्रांसफोरमर्स, इंस्ट्रूमेंट ट्रांसफोरमर्स और डिजिटल सॉफ्टवेयर सोल्यूशन्स आदि।
1 साल में कंपनी ने 272% की ग्रोथ दिखाई है और जहां इसके स्टॉक की कीमत पिछले साल 503 रुपए थी वो इस साल बढ़ के 1,899 रुपए हो गई है।
Market Cap | ₹ 48,628 Cr. |
Current Price | ₹ 1,899 |
Stock P/E | 123 |
Book Value | ₹ 53.8 |
Dividend Yield | 0.11% |
Promoter Holding | 59.4% |
Profit in 3 years | 46.4% |
Waaree Energies Ltd:
Waaree Energies Ltd के प्रोडक्टस में सोलर पी.वी मॉड्यूलस, सोलर इनवर्टर्स और इंडस्ट्रीयल केबल जैसी कई चीजें शामिल हैं। इसके सर्विसेस में सोलर रूफ़टोपस, सोलर वाटर पमपिंग सोल्यूशन आदि शामिल हैं। इसकी कपासीटी 12 GW है जो भारत और चीन के बाहर, दुनिया की सबसे बड़ी है। कंपनी की प्रेसेंस भारत की 388 लोकेशन और 68 अंतर्राष्ट्रीय राज्यों में है।
कंपनी ने एक साल में 268% की छलांग लगाई है और पिछले साल के 396 रुपए के दाम को इस साल बढ़ाकर 2,903 कर दिया है।
Market Cap | ₹ 83,401 Cr. |
Current Price | ₹ 2,903 |
Stock P/E | 84.4 |
Book Value | — |
Dividend Yield | 0.00% |
Promoter Holding | 64.3% |
Profit in 3 years | 180% |
Garware Hi-Tech Films Ltd:
Garware Hi-Tech Films Ltd पॉलीसटर फिल्म बनाता और बेचता है, जिसमें सन कंट्रोल फिल्म, थर्मल लेमिनेशन फिल्म, और पेंट प्रोटेक्शन फिल्में शामिल हैं। इनके प्रोडक्टस पैकिजींग, ऑटमोटिव, और दूसरी इंडस्ट्रियों में प्रयोग होते हैं।
इस कंपनी ने एक साल में 267% की ग्रोथ दिखाई है। जहां पिछले साल इसका स्टॉक प्राइस 1,403 था वो इस साल बढ़ के 4,960 हो गया है।
Market Cap | ₹ 11,523 Cr. |
Current Price | ₹4,960 |
Stock P/E | 37.6 |
Book Value | ₹960 |
Dividend Yield | 0.20% |
Promoter Holding | 60.7% |
Profit in 3 years | 17.6% |
PC Jeweller Ltd:
PC Jeweller Ltd भारत की एक जानी-मानी जूलरी कंपनी है जो सोना, चांदी, हीरे और अन्य चीजों से जूलरी बनाती और बेचती है। कंपनी के प्रोडक्टस की बात करें तो ये गले के हार, अंगूठियाँ, बालियाँ आदि तरह की चीजें बनाती है। ये भारत की एक बहुत ही प्रचलित कंपनी है।
इस कंपनी ने भी एक साल में भारी प्रॉफ़िट बनाए हैं, क्यूंकी एक साल में इसने 262% तक अपने स्टॉक को बढ़ाया है और जहां एक साल पहले इसके स्टॉक की कीमत 47 रुपए थी वहीं इस साल वो बढ़ के 169 रुपए हो गई है।
Market Cap | ₹ 9,196 Cr. |
Current Price | ₹172 |
Stock P/E | 600 |
Book Value | ₹73.7 |
Dividend Yield | 0.00% |
Promoter Holding | 47.4% |
Profit in 3 years | — |
Wockhardt Ltd:
Wockhardt Ltd के प्रोडक्टस में फॉर्मयुलेशन, बायो-फार्मासीयूटिकल, न्यूटरिशन प्रोडक्टस, वेकसीन आदि फार्मासीयूटिकल इंग्रेडियन्टस शामिल हैं। कंपनी के पास तीन रिसर्च सेंटर हैं, और इसका वर्कफोर्स 3,000 Wockhardt असोसीएटस का है जो दुनिया भर के 21 अलग-अलग देशों से संबंधित हैं।
कंपनी के इस स्टॉक ने इस साल 239% की बढ़ोत्तरी दिखाई है और जहां इसका स्टॉक प्राइस पिछले साल 424 रुपए था वो इस साल बढ़के 1,437 रुपए हो गया है।
Market Cap | ₹ 22,571 Cr. |
Current Price | ₹ 1,389 |
Stock P/E | — |
Book Value | ₹ 221 |
Dividend Yield | 0.00% |
Promoter Holding | 49.1% |
Profit in 3 years | — |
Neuland Laboratories Ltd:
Neuland Laboratories Ltd एक प्राइवेट सेक्टर फार्मासीयूटिकल कंपनी है जो बल्क ड्रग्स और एक्टिव फार्मासीयूटिकल इंग्रेडीएनट्स बनाती और बेचती है। ये फार्मासीयूटिकल इंडस्ट्री के लिए केमिस्ट्री सोल्यूशन्स भी बना कर देती है।
इस स्टॉक ने एक साल में पूरी 236% की ग्रोथ दिखाई है और जहां इसका स्टॉक प्राइस पिछले साल 5,287 था वो इस साल बढ़ के 17,596 हो गया है।
Market Cap | ₹ 22,575 Cr. |
Current Price | ₹ 17,596 |
Stock P/E | 85.5 |
Book Value | ₹ 1,087 |
Dividend Yield | 0.08% |
Promoter Holding | 32.6% |
Profit in 3 years | 61.9% |
और पढ़ें:
- Penny Stock: ₹34 से ₹82, December खत्म होने से पहले खरीदें, ये शेयर देंगे मोटा रिटर्न। 2024
- Best Earning App Without Investment in 2024
- Difference between SIP and Mutual Fund 2024
- Russia’s Investment in India: कौनसे हैं वो sector जिनको रूस बनाने वाला है multibagger?
- How to Invest in SIP? | SIP में निवेश कैसे करें 2024
Conclusion:
तो दोस्तों इस तरह हमने देखा की कौनसे हैं वो TOP 9 FIIs Favourite Stocks 2024 जिन्होंने 200% से भी ज़्यादा की बढ़ोत्तरी दिखा के कमाल कर दिया है। हमने इस लेख में आपको विस्तार से इन स्टॉक्स की सारी जानकारी दी है, फिर चाहे वो इनकी शॉर्ट डिटेल्स जैसे मार्केट केप या करंट प्राइस हों, या फिर लॉंग कंपनी डिटेल्स हों। अगर आपको ये लेख पसंद आया है तो हमे कमेन्ट बॉक्स में ज़रूर बताएं और साथ ही ये भी बताए की आप और किस तरह के लेख पढ़ना चाहते हो।
Disclaimer:
इस पोस्ट के ज़रिए हम आपको केवल औथेंटिकेटेड जानकारी देने का काम करते हैं। क्यूंकी हम कोई सेबि अप्रूव्ड पंजीकृत वेबसाईट नहीं हैं इसीलिए अपने निवेश के आप खुद पूरी तरह से ज़िम्मेदार हैं।
Hi ulabox.com admin, You always provide practical solutions and recommendations.