Wipro Q3 Results: 1,157 कर्मचारियों की कमी होने के बावजूद 24.4% की बढ़ोत्तरी दिखाई!

WhatsApp Group

Join Now

Telegram Channel

Join Now

Wipro ने हाल ही में Wipro Q3 Results यानि अपने दिसंबर तिमाही (Q3 FY25) के वित्तीय परिणामों की घोषणा कर दी है। कंपनी ने इस तिमाही में ₹3,354 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 24.4% की वृद्धि है। इसके साथ ही कंपनी ने प्रति शेयर ₹6 का अंतिम डिविडेन्ड भी घोषित किया है। चलिए विस्तार से इसका एनालिसिस करें।

Open Free Demat Account Today

Also read this: NBCC India Share Price Today: 17 जनवरी को मचा भौकाल! पूरे 6.27% की छलांग लगि!

Wipro Q3 Results Financial Performance

Wipro का कुल राजस्व ₹22,319 करोड़ रहा, जो साल-दर-साल आधार पर 0.5% की मामूली वृद्धि है। आईटी सेवाओं से जुड़े कारोबार का राजस्व $2,629.1 मिलियन रहा। कंपनी ने चौथी तिमाही के लिए $2,602 मिलियन से $2,655 मिलियन की राजस्व सीमा का अनुमान लगाया है, जो 1% की वृद्धि या गिरावट के बराबर है।

कंपनी का EBIT (ब्याज और करों से पहले आय) ₹3,899 करोड़ रहा, जो पिछले तिमाही के मुकाबले 4.5% की वृद्धि दर्शाता है। इसका परिचालन मार्जिन भी बढ़कर 17.5% हो गया, जो पिछले तीन वर्षों का उच्चतम स्तर है।

Announcement for Investors

Wipro के बोर्ड ने अपनी पूंजी आवंटन नीति में बदलाव किया है। अब कंपनी ने अगले तीन वर्षों में अपने शुद्ध लाभ का 70% या उससे अधिक भुगतान करने की प्रतिबद्धता जताई है। यह पहले के 45-50% के मुकाबले काफी अधिक है। इसके अतिरिक्त कंपनी ने ₹6 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेन्ड घोषित किया है।

Wipro Q3 Results Employees and Deals

इन परिणामों में कंपनी के कर्मचारियों और डील्स की स्थिति कुछ इस प्रकार रही:

  • कंपनी में कर्मचारियों की संख्या में लगातार गिरावट देखि गई। इस तिमाही में 1,157 कर्मचारियों की कमी दर्ज की गई।
  • इसके अलावा बड़ी डील्स की संख्या 17 रही, जिनका कुल मूल्य $1 बिलियन था।

Wipro Q3 Results Management Statements

Wipro की CFO अपर्णा अय्यर ने कहा, “हमने लगातार चौथी तिमाही में अपने मार्जिन में वृद्धि की है। हमारा ईपीएस (प्रति शेयर आय) 24.4% बढ़ा और परिचालन नकदी प्रवाह शुद्ध आय का 146.5% रहा।”

Wipro के CEO सीईओ श्रीनिवास पल्लिया ने कहा, “हमने एक कमजोर तिमाही में भी अच्छी प्रगति की है और AI-संचालित भविष्य के लिए निवेश कर रहे हैं।”

Wipro Future Strategy

Wipro ने चौथी तिमाही के लिए -1% से 1% की वृद्धि का मार्गदर्शन दिया है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के साथ संबंध मजबूत करने और बड़े सौदों पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बनाई है।

Wipro Q3 Results Reaction in the Stock Market

Wipro Q3 Results घोषित होने के बाद Wipro के शेयरों में उतार-चढ़ाव देखा गया। हालांकि, कंपनी के मजबूत प्रदर्शन के कारण शेयरों में सकारात्मक रुझान देखा जा सकता है। यह प्रदर्शन दर्शाता है की Wipro ने कमजोर तिमाही में भी अपनी स्थिति को मजबूत बनाए रखा है और भविष्य के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है।

Also read this: SBI Life Q3 Results: एक साल में पूरे 71% बढ़ोत्तरी कैसे? अगर इसमें निवेश कर लिया तो 1 साल में मालामाल हो जाओगे!

Conclusion:

तो ये था Wipro Q3 Results का पूरा एनालिसिस। कंपनी की सबसे खास बात ये है की ये AI-संचालित भविष्य के लिए निवेश कर रही है। और ना केवल ये, लेकिन इस तिमाही कंपनी ने और भी वर्चस्वों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जैसे 24.4% का शुद्ध लाभ। साथ ही आईटी सेवाओं से जुड़े कारोबार का राजस्व भी इसका $2,629.1 मिलियन रहा। आशा है आपको ये जानकारी पसंद आई होगी।

Disclaimer:

इस पोस्ट के जरिए हमारा उद्देश्य केवल आपको Wipro Q3 Results से जुड़ी हुई जानकारी देना है। क्यूंकी हम कोई सेबि अप्रूव्ड पंजीकृत साइट नहीं हैं इसीलिए हमारे द्वारा दी गई विशेषज्ञों की सलाह के बाद, आपका अपने निवेश की सारी जानकारी को समझना बहुत जरूरी है, केवल उसी के बाद निवेश करें क्यूंकी अपने निवेश के ज़िम्मेदार आप पूरी तरह से खुद होंगे।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अदिति है। मैं एक कंटेंट राइटर हूं। मुझे फाइनेंस जगत से जुड़े विषयों पर ब्लॉग लिखना काफी पसंद है। मेरा उद्देश्य यह है कि सही जानकारी को हिंदी में जल्द से जल्द उपलब्ध कराना है।

Leave a Comment