Yes bank ने वित्तीय वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के लिए अपने नतीजे घोषित कर दिए हैं, और इस Yes bank Q3 Results में शुद्ध मुनाफे (PAT) में 164.5% की जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई। बैंक का शुद्ध मुनाफा ₹612.27 करोड़ रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में ₹231.5 करोड़ था। इसके अलावा, बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) में भी 10.2% की वृद्धि दर्ज की गई, जो ₹2,224 करोड़ पर पहुँच गई है।
Open Free Demat Account TodayAlso read this: Yes Bank Today News: क्या Yes Bank बिकने के कगार पर आ गया है? जानें आज की ताज़ा खबर।
Yes bank Q3 Results Overall Performance
Interest and Expenditure
Yes bank का ब्याज अर्जन ₹7,829.13 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12% अधिक है। वहीं, बैंक का ब्याज व्यय 12.8% बढ़कर ₹5,605.62 करोड़ हो गया, जो पिछली तिमाही में ₹4,967.96 करोड़ था।
Improvement in Asset Quality
बैंक ने अपनी संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया।
- सकल NPA (Gross NPA) अनुपात में वर्ष-दर-वर्ष गिरावट आई और यह Yes bank Q3 Results के Q3 FY25 में 1.6% रहा, जो Q3 FY24 में 2.0% था।
- शुद्ध NPA (Net NPA) अनुपात में भी सुधार हुआ और यह 0.5% पर स्थिर रहा, जो पिछली तिमाही में भी इसी स्तर पर था।
Deposits and Advances
- Yes bank के कुल अग्रिम (Advances) ₹2,44,834 करोड़ पर पहुँच गए, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 12.6% अधिक है।
- इसके अलावा, बैंक के कुल डिपॉजिट ₹2,77,224 करोड़ रहे, जो 14.6% की वृद्धि दर्शाते हैं।
CASA Ratio
- बैंक का CASA अनुपात Q3 FY25 में बढ़कर 33.1% हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 29.7% था।
- बैंक के बचत खाते में औसत शेष राशि में 32.1% की वृद्धि हुई, जबकि चालू खाते की औसत वृद्धि दर 22.1% रही।
Stock Market Performance
Yes Bank के शेयर BSE पर ₹18.25 पर बंद हुए, जो 1.24% की बढ़ोत्तरी को दर्शाते हैं।
Also read this: Top Small Cap Stocks to Buy in India in 2025: फायदे ही फायदे!
Conclusion
Yes bank Q3 Results में बैंक ने अपनी वित्तीय स्थिति जो मजबूत करते हुए शुद्ध मुनाफे और शुद्ध ब्याज आय में आलेखनीय वृद्धि दर्ज की है। संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार और डिपॉजिट-अग्रिम में बढ़ोत्तरी बैंक की सकारात्मक स्थिति को रेखांकित करती है। निवेशकों के लिए यह परिणाम उत्साहजनक हैं और बैंक की भविष्य की संभावनाओं को बेहतर बनाते हैं। इसीलिए यदि निवेशक निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसा करने में बिल्कुल ना झिजकें क्यूँकी ये निवेश का एक सही मौका है।
Disclaimer
इस पोस्ट के जरिए हमारा उद्देश्य केवल आपको Yes bank Q3 Results से जुड़ी हुई जानकारी देना है। क्यूंकी हम कोई सेबि अप्रूव्ड पंजीकृत साइट नहीं हैं इसीलिए हमारी सलाह के बाद, आपका अपने निवेश की सारी जानकारी को समझना बहुत जरूरी है, केवल उसी के बाद निवेश करें क्यूंकी अपने निवेश के ज़िम्मेदार आप पूरी तरह से खुद होंगे।
1 thought on “Yes bank Q3 Results: 164% की भारी उच्छाल से नेट प्रॉफ़िट पहुंचा 600 करोड़ के पार!”