RVNL Share Price में आज 16 जनवरी 2025, गुरुवार को भारी उछाल देखने को मिली है। यह उछाल भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) से 9,613.42 करोड़ रुपए के बड़े ऑर्डर मिलने के बाद आई है। RVNL ने इस ऑर्डर को भारतनेट परियोजना के मिडल नेटवर्क के विकास, उन्नयन और संचालन एंव रखरखाव (DBOM मॉडल) के तहत प्राप्त किया है। आइए देखें इसके तहत Rail Vikas Nigam Limited Share Price पर किस तरह प्रभाव पड़ा और विश्लेषकों का इसपर क्या कहना है।
Open Free Demat Account TodayAlso read this: Stallion India IPO GMP Today: आ गया है छोटा लेकिन दमदार और बेमिसाल IPO! कैसे? खुद देख लो
RVNL Share Price Effect and ASM Framework
इस खबर के बाद RVNL के शेयर 11.59% की तेजी के साथ 415 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुँच गए हैं। वहीं, इस रिपोर्ट के समय यह शेयर 403.60 पर कारोबार कर रहा था, जो 8.52% की बढ़त को दर्शाता है। पिछले एक साल में, RVNL के शेयरों में 80.58% का इजावा हुआ है। RVNL के शेयरों को BSE और NSE द्वारा लंबी अवधि के अथिरिक्त निगरानी उपाय ASM फ्रेमवर्क के तहत रखा गया है। ASM फ्रेमवर्क का उद्देश्य निवेशकों को शेयरों की उच्च अस्थिरता के बारे में सतर्क करना है।
Analysts Opinion on RVNL Share Price
निवेश विशेषज्ञों का मानना है की रेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान केंद्रित होने के कारण RVNL की दीर्घकालिक निवेश के अवसर हैं।
- वेलथमिल्स सिक्यूरिटीज़ के ईक्विटी रणनीति निदेशक क्रांति बथिनी का कहना है: “लंबी अवधि के निवेशक इस शेयर को गिरावट पर खरीद सकते हैं। रेलवे स्टॉक आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे”।
- तकनीकी विश्लेषण के अनुसार, RVNL को 390-370 रुपए के स्तर पर मजबूत समर्थन प्राप्त हो सकता है। यदि शेयर 419 रुपए के ऊपर बंद होता है, तो 450 रुपए के स्तर तक वृद्धि की संभावना हो सकती है।
- रिलीगेयर ब्रोकिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (रिटेल रिसर्च) रवि सिंह के अनुसार ” ये शेयर निकट अवधि में 430 रुपए के लक्ष्य तक पहुँच सकता है। स्टॉप लॉस 390 रुपए पर रखें।
What is RVNL? Government’s stake in RVNL Share Price
Rail Vikas Nigam Limited (RVNL) भारतीय रेलवे का कार्यकारी संगठन है, जो रेलवे मंत्रालय के लिए परियोजनाओं को कार्यान्वित करता है। यह परियोजनाओं की सम्पूर्ण प्रक्रिया जैसे डिजाइन, अनुमान, अनुबंध, और संचालन तक का काम करता है। सितंबर 2024 तक, सरकार की इस रेल PSU में 72.84% हिस्सेदारी थी।
Tips for Investors
विशेषज्ञों की अनुसार, RVNL का मौजूदा प्रदर्शन और ऑर्डर बुक इसे एक मजबूत दीर्घकालिक निवेश विकल्प बनाते हैं। रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का बढ़ता ध्यान और RVNL की परियोजनाओं का सफल निष्पादन, इस कंपनी को विकास के नए अवसर प्रदान कर सकता है। इसीलिए अगर निवेशक इसमेइन निवेश करते हैं तो आने वाले समय में उन्हें भारी फायदा होने की संभावना है।
Also Read this: इंट्राडे ट्रेडिंग क्या है? Intraday Trading for beginners in Hindi
Conclusion:
तो इस तरह लेख में हमने आपको Rail Vikas Nigam Limited Share Price की पूरी जानकारी दी। हमने इसमें उछाल के बारे में आपको बताया और बताया की ये उछाल क्यूँ हो रही है। साथ ही ऐसे में विशेषज्ञों के अनुसार आपको क्या निर्णय लेना चाहिए ये भी बताया। आशा है की आपको लेख पसंद आया होगा, अपनी राय हमें कमेन्ट बॉक्स में ज़रूर बताएं।
Disclaimer:
इस पोस्ट के जरिए हमारा उद्देश्य केवल आपको RVNL Share Price से जुड़ी हुई जानकारी देना है। हमने इसमें अपनी तरफ से कोई सलाह नहीं दी है केवल और केवल विशेषज्ञों की सलाह आपको बताई है। क्यूंकी हम कोई सेबि अप्रूव्ड पंजीकृत साइट नहीं हैं इसीलिए हमारे द्वारा दी गई विशेषज्ञों की सलाह के बाद, आपका अपने निवेश की सारी जानकारी को समझना बहुत जरूरी है, केवल उसी के बाद निवेश करें क्यूंकी अपने निवेश के ज़िम्मेदार आप पूरी तरह से खुद होंगे।