इस स्टॉक के शेयर मंगलवार 25 फरवरी 2025 के व्यापार सत्र में बाज़ार की मजबूती के बीच दूसरे दिन लगातार ऊपर के रुझान के साथ कारोबार कर रहे हैं। BSE पर लगभग आज 2 बजकर 40 मिनट तक शेयर 0.76% की बढ़त के साथ 2,259.25 रुपए पर ट्रेड हो रहे हैं, जबकि NSE पर इस FMCG स्टॉक ने 5 दिनों की गिरावट की लकीर तोड़ते हुए बाज़ार में सुधार का संकेत दिया है। तो यहाँ जिस स्टॉक की हम बात कररहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि हिंदुस्तान युनिलीवर (HUL) है। इतने सत्रों बाद इस स्टॉक की उछाल ने यह प्रश्न उठाया दिया है की आगे के समय में ये कैसे फल देगा और क्या इसमें निवेश करना सही होगा या गलत, आइए इनके उत्तर हम इस लेख के जरिए आप तक पहुंचाते हैं।
Open Free Demat Account TodayAlso read this: इस स्मॉल कैप स्टॉक ने बाज़ार में मचाया तहलका!
FMCG शेयरों का प्रदर्शन
बीते 18 व्यापार सत्रों में से केवल 3 सत्रों में हिंदुस्तान युनिलीवर (HUL) के स्टॉक ने सकारात्मक प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही 23 सितंबर 2024 को दर्ज अपने एतिहासिक उच्च स्तर 3,034.5 रुपए से अब स्टॉक में 26% की गिरावट देखने को मिली है, जबकि निफ्टी FMCG सूचकांक में भी इसी अवधि में 21% से अधिक की गिरावट दर्ज हुई है। पिछले 5 महीनों में लगातार बिकवाली के बीच निफ्टी FMCG का निफ्टी50 में वजन घटकर 9.5% हो गया है जो 2011 के बाद से इसका सबसे न्यूनतम स्तर है। यह मंदी FMCG स्टॉक्स के बड़े पैमाने पर गिरावट के कारण है, जो आमतौर पर मंदी के समय रक्षात्मक संपत्ति के रूप में कार्य करते हैं।
विशेषज्ञों का विश्लेषण और राय
बोनानजा पोर्टफोलियो के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक राजेश सिन्हा का कहना है की पिछले 20 वर्षों में पहली बार FMCG स्टॉक्स का प्रदर्शन कमजोर हो रहा है। सितंबर 2024 से लेकर अब तक निफ्टी FMCG सूचकांक में 20.2% की गिरावट दर्ज की है, जबकि निफ्टी50 में इसी अवधि में 12.6% की गिरावट आई है। जिन प्रमुख कंपनियों में HUL शामिल है उन स्टॉक्स का प्रदर्शन मंदी के चलते घटती मांग और बढ़ते इनपुट लागत के कारण प्रभावित हुआ है।
बजट 2025 के तुरंत बाद ही आयकर में कटौती और RBI द्वारा ब्याज दरों में कमी के कारण भी बाज़ार में एक छोटी सी रैली देखी गई, लेकिन लगातार बढ़ती मुद्रास्फीति की चिंताओं के बीच यह रैली स्थायी नहीं रह सकी।
हिंदुस्तान युनिलीवर का वित्तीय प्रदर्शन
HUL ने तिमाही Q3FY25 में अपनी स्वतंत्र PAT (नेट प्रॉफ़िट) के मामले में बताए गए अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 3,001 करोड़ रुपए का लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष के समान तिमाही के 2,519 करोड़ रुपए की तुलना में 19% की वृद्धि को दर्शाता है। कंपनी की बिक्री में भी 2% की बढ़ोत्तरी हुई है और यह 15,195 करोड़ रुपए तक पहुँच गई, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 14,928 करोड़ रुपए थी। इसके अतिरिक्त पिछले तिमाही में कंपनी की बिक्री 15,319 करोड़ रुपए रही थी।
ब्रोकरेज हाउस की राय
BoB Capital Markets ने दिसंबर तिमाही की रिपोर्ट के बाद HUL पर खरीद की सिफारिश को दोहराते हुए इसे 2,859 रुपए के लक्ष्य मूल्य पर पहुंचाने का अनुमान लगाया है। उनका मानना है की वर्तमान में धीमी मांग अस्थायी है और ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार तथा प्रीमियम उत्पादों की रणनीति दीर्घकालिक आधार पर कंपनी की मजबूती बनाए रखेगी। वहीं, घरेलू ब्रोकरेज हाउस KR Choksey ने भी रणनीतिक अधिग्रहण और प्रीमियमाइज़ेशन की प्रयासों से HUL के दीर्घकालिक विकास में सुधार की उम्मीद जताई है और इसे 2,610 रुपए के लक्ष्य मूल्य के साथ “एक्यूम्यूलेट” रेटिंग दी है।
निवेशकों के लिए विशेष राय
भले ही हिंदुस्तान युनिलीवर के शेयरों में कई समय तक गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन फिर भी बाज़ार की मजबूत प्रवृत्ति और कंपनी के सकारात्मक तिमाही परिणामों ने निवेशकों को आश्वस्त किया है की इस कंपनी में किया गया दीर्घकालिक निवेश उनके लिए सकारात्मक रह सकता है। कंपनी की सबसे खास बात ही यह है की इतने समय और सत्रों तक गिरावट के बाद अब ये मुनाफा करते हुए अपनी मूल अवस्था में आते हुए दिख रहा है, इसीलिए भविष्य में ये कंपनी अच्छे परिणाम दे सकती है।
Also read this: 10 Successful Stock Market Tips- शेयर बाज़ार के 10 जादुई चिराग!
निष्कर्ष
हिंदुस्तान युनिलीवर के शेयरों में रिकॉर्ड उच्च से 26% की गिरावट के बाद भी, बाज़ार की मजबूत प्रवृत्ति और कंपनी के सकारात्मक तिमाही परिणामों ने निवेशकों को आश्वस्त किया है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में FMCG स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली है, विशेषज्ञों के अनुसार दीर्घकालिक आधार पर HUL की मौलिक ताकत और रणनीतिक पहलों के चलते यह स्टॉक भविष्य में मजबूत प्रदर्शन कर सकता है। निवेशकों के लिए यह महत्वपूर्ण है की वे बाजार के उतार-चढ़ाव पर ध्यान देते हुए दीर्घकालिक निवेश की रणनीतियों पर विचार करें।
डिस्कलमेर
इस लेख से हमारा उद्देश्य केवल आपको हिंदुस्तान युनिलीवर (HUL) के स्टॉक की खबर पहुंचाना है, इसमें निवेश करना न करना पूरी तरह से आपकी जिम्मेदारी है।