हाल ही में खबर आई है की NSE adds 6 new stocks to F&O segment यानि साफ सीधा मतलब है की शेयर बाज़ार में कुछ बड़े बदलाव हो रहे हैं। इस बदलाव के तहत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने घोषणा की है की 31 जनवरी 2025 से छह नए स्टॉक्स को वायदा और विकल्प (F&O) सेगमेंट में जोड़ा जाएगा। इसमें कास्टरोल इंडिया और टोरेंट पावर जैसी कंपनियां शामिल हैं। इस फैसले को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू किया गया है। यह खबर निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्यूँकी यह नए अवसर और रणनीतियाँ प्रदान करती है। आइए विस्तार से देखें की कौनसी हैं वह 6 कंपनियां और आखिर क्या हैं उनकी डिटेल्स।
Open Free Demat Account TodayAlso read this: इंट्राडे ट्रेडिंग क्या है? Intraday Trading for beginners in Hindi
NSE adds 6 new stocks to F&O segment:
तो चलिए देखें NSE adds 6 new stocks to F&O segment को विस्तार से
Castrol India Ltd
Castrol India Ltd औटोमेटिव और इंडस्ट्रियल लूबरीकेंट्स के निर्माण और मार्केटिंग में अग्रणी है। यह कंपनी अपनी उच्च गुणवत्ता वाले लूबरीकेशन सोल्यूशन्स के लिए जानी जाती है, जो औटोमेटिव और मशीनों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक हैं। कास्टरोल इंडिया के उत्पादों की पहचान उनकी गुणवत्ता और ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार तैयार कीये गए फार्मूलेशन के लिए होती है।
Market Cap | ₹19,837 Cr. |
Current Price | ₹201 |
Stock P/E | 22.1 |
Book Value | ₹21.6 |
Dividend Yield | 3.81% |
Promoter Holding | 51.0% |
Gland Pharma Ltd
Gland Pharma Ltd की स्थापना 1978 में हैदराबाद में हुई थी। यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ती इंजेकटेबल-केंद्रित कंपनियों में से एक है। यह 60 देशों, जिनमें अमेरिका, यूरोप और आस्ट्रेलिया शामिल हैं, में अपनी उपस्थिति के लिए प्रसिद्ध है। ग्लैन्ड फार्मा मुख्यतः बी2बी मॉडल पर काम करती है और शंघाई फोसुन फार्मा द्वारा प्रमोटेड हैं, जो एक वैश्विक फार्मास्युटिकल कंपनी है।
Market Cap | ₹30,434 Cr. |
Current Price | ₹1,847 |
Stock P/E | 44.0 |
Book Value | ₹533 |
Dividend Yield | 1.07% |
Promoter Holding | 51.8% |
NBCC (India) Ltd
NBCC (India) Limited एक गवर्नमेंट ऑफ इंडिया का नवरत्न एंटरप्राइस है। ये कंपनी कंस्ट्रक्शन सेक्टर में एक प्रमुख नाम है और ये अपनी मुख्य क्षमताओं जैसे की स्मार्ट प्रोजेक्ट इमप्लेमेनटेशन, नई तकनीकों का अध्ययन और इनोवेशन और R&D के लिए मशहूर है।
Market Cap | ₹24,314 Cr. |
Current Price | ₹90.0 |
Stock P/E | 43.8 |
Book Value | ₹8.66 |
Dividend Yield | 0.45% |
Promoter Holding | 61.8% |
Phoenix Mills Ltd
Pheonix Mills Ltd एक रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी है जो 1905 में टेक्सटाइल मेनयुफेकचरिंग के लिए शुरू हुई थी और अब व्यावसायिक और रिटेल स्पेस विकसित करती है। कंपनी का फोकस होटेल्स और रेस्टोरेंट चलाने पर भी है और यह 1959 में BSE में लिस्टिड हुई थी।
Market Cap | ₹61,637 Cr. |
Current Price | ₹1,724 |
Stock P/E | 58.2 |
Book Value | ₹279 |
Dividend Yield | 0.15% |
Promoter Holding | 47.3% |
Solar Industries India Ltd
सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड बल्क और काट्रीज विस्फोटकों, डेटोनेटर और डेटोनेटिंग कॉर्ड्स के भारत के प्रमुख निर्माताओं में से एक है। इनका उपयोग खनन, इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन उद्योगों में किया जाता है। यह कंपनी रक्षा क्षेत्र के लिए हाई-एनर्जी विस्फोटकों, डिलीवरी सिस्टम और गोला बारूद भरने का भी निर्माण करती है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।
Market Cap | ₹87,132 Cr. |
Current Price | ₹9,629 |
Stock P/E | 86.2 |
Book Value | ₹419 |
Dividend Yield | 0.09% |
Promoter Holding | 73.1% |
Torrent Power Ltd
टोरेंट पावर लिमिटेड भारत की एक अग्रणी एकीकृत पावर यूटिलीटि कंपनी है, जो पावर जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन में काम करती है। कंपनी गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में अपनी सेवाएं प्रदान करती है और अपनी भरोसेमंद और प्रभावी पावर सप्लाई के लिए जानी जाती है।
Market Cap | ₹72,416 Cr. |
Current Price | ₹1,437 |
Stock P/E | 32.2 |
Book Value | ₹277 |
Dividend Yield | 1.10% |
Promoter Holding | 51.1% |
Also read this: पोजीशनल ट्रेडिंग क्या है? Positional Trading meaning in Hindi
Conclusion:
NSE का यह कदम भारतीय शेयर बाज़ार के विकास और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। इससे निवेशकों को नए विकल्प और अधिक तरलता मिलेगी। इसके अलावा, यह बदलाव बाज़ार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने और निवेशकों की मांग पूरा करने में सहायक होगा। आशा है की आपको लेख में दी गई जानकारी पसंद आई होगी। हमें कमेन्ट बॉक्स में अपनी राय ज़रूर दें।
Disclaimer:
ध्यान रहे इस पोस्ट के ज़रिए हमारा उद्देश्य केवल आपको NSE adds 6 new stocks to F&O segment से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी देना है। किसी भी कंपनी में निवेश करने से पहले आपका उसकी पूरी जानकारी हासिल करना ज़रूरी है क्यूंकी हम कोई सेबि अप्रूव्ड पंजीकृत वेबसाईट नहीं हैं इसीलिए अपने निवेश के आप खुद पूरी तरह से ज़िम्मेदार हैं।
2 thoughts on “NSE adds 6 new stocks to F&O segment: नए स्टॉक्स की एंट्री से कैसे बदलेगा बाज़ार?”